हॉट ऑन वेब

Swiggy Instamart पर लोग सर्च कर रहे अंडरवियर, पेट्रोल! लेकिन सबसे ज्यादा सर्च किया गया..

स्विगी इंस्टामार्ट पर जहाँ लोग ग्रॉसरी सर्च करके ऑनलाइन आर्डर करते हैं, तो कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इस पर अजीबोगरीब चीज़ें सर्च करते हैं।

2 min read
Swiggy Instamart

फ़ूड डिलीवरी ऐप स्विगी (Swiggy) की ग्रॉसरी डिलीवरी सर्विस स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) से लोगों को काफी सुविधा मिलती है। लोग अब घर बैठे-बैठे ऑनलाइन अपने ज़रूरत की ग्रॉसरी (Grocery) आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं। इसकी होम डिलीवरी में भी ज़्यादा समय नहीं लगता। साथ ही इस प्लेटफॉर्म पर कई तरह की चीज़ें सही कीमत पर और आसानी से मिल जाती हैं। पर कुछ लोग स्विगी इंस्टामार्ट पर अजीबोगरीब चीज़ें सर्च करने से भी पीछे नहीं रहते।


इस साल हुई कई अजीबोगरीब सर्च

स्विगी इंस्टामार्ट पर जहाँ इस साल ऑनलाइन ग्रॉसरी शॉपिंग के यूज़र्स में ज़बरदस्त इजाफा हुआ, तो कई लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने इस प्लेटफॉर्म पर अजीबोगरीब चीज़ें सर्च की। ये चीज़ें स्विगी इंस्टामार्ट पर सर्च करना अजीब इसलिए भी हैं, क्योंकि इस प्लेटफॉर्म पर ये मिलती ही नहीं। आइए देखते हैं स्विगी इंस्टामार्ट पर इस साल हुई ऐसी ही टॉप 5 अजीबोगरीब सर्च पर। इस लिस्ट को स्विगी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर (Twitter) अकाउंट पर शेयर किया।



यह भी पढ़ें- इंग्लैंड के इस गाँव में आती है एक अजीब आवाज़, लोगों में डर का माहौल

टॉप 5 लिस्ट देखकर आप हो जाएंगे हैरान

स्विगी इंस्टामार्ट पर इस साल हुई टॉप 5 सर्च देखकर आप हैरान हो जाएंगे। इस पर बेड (Bed) को 23,432 बार सर्च किया गया, तो वहीँ सोफा (Sofa) को 20,653 बार सर्च किया गया। अंडरवियर (Underwear) को 8,810 बार सर्च किया गया तो मम्मी (Mommy) को 7,275 बार सर्च किया गया। इस सर्च से स्विगी को भी हैरानी हुई। पेट्रोल (Petrol) को 5,981 बार सर्च किया गया। ये सभी चीज़ें ग्रॉसरी की कैटेगरी में नहीं आती।

Published on:
17 Dec 2022 03:15 pm
Also Read
View All