
नई दिल्ली. पूरी दुनिया में कोरोना वायरस (Malaria in Coronavirus) का कहर है वहीं इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने नई समस्या बताते हुए मच्छरों से दूरी बनाने के लिए कहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार कोरोना वायरस के साथ-साथ मलेरिया भी दस्तक दे सकती है। लोग खुद को मच्छरों से भी बचा कर रखें। WHO ने कहा कि कोरोना वायरस का खात्मा होने में अभी समय लगेगा और इससे सामान्य स्वास्थ्य सेवा भी बाधित हो रही है। WHO के मुताबिक कोरोना वायरस से मुकाबले के साथ ही देश मलेरिया और पोलियो जैसी घातक बीमारियों के उन्मूलन के लिए बनाई गई रूपरेखा का पालन करें। दोनों बीमारियों के खिलाफ वर्षों से छिड़े लगातार अभियान के चलते ही काफी हद तक काबू किया जा सका है।
मलेरिया - पोलियों जैसे बीमारियों से भी रह बचकर
कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर अपनी रिपोर्ट में WHO ने कहा महामारी ने जन स्वास्थ्य सेवाओं के समक्ष बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। लेकिन हमें अन्य गंभीर किस्म की बीमारियों- मलेरिया और पोलियो की तरफ भी ध्यान बनाने रखना है। इस समय यूरोप में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 13.41 लाख पहुंच चुकी है तो अमेरिका में 10 लाख का आंकड़ा पार हो गया है।
छोटे बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित
WHO के महानिदेशक टेडरॉस अधानम घेब्रेयेसस ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब उन्हें बच्चों पर इसके पड़ने वाले असर को लेकर चिंता है। कोरोना के कारण दुनिया भर की सामान्य चिकित्सा सेवाओं पर असर पड़ रहा है इससे सबसे ज्यादा प्रभावित छोटे बच्चे हो रहे हैं।