हॉट ऑन वेब

महिला ने एक मोबाइल के लिए कर दिया ऐसा घिनौना काम, अपने बच्चे को ही…

मामला नाइजीरिया का है जहां एक लालची मां ने इतना घिनौना कदम उठाया और अपने बच्चे की कीमत एक मोबाइल जितनी लगा दी और उसे बेचा दिया।

2 min read
Aug 31, 2018
महिला ने एक मोबाइल के लिए कर दिया ऐसा घिनौना काम, अपने बच्चे को ही...

नई दिल्ली। कलयुग में सबकुछ मुमकिन है यह समय ऐसा है कि लोग अपनी सुख सुविधाओं के लिए कुछ भी कर गुज़रते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक मां ने सिर्फ एक मोबाइल के लिए अपने बेटे के साथ वो कर दिया जो कोई सोच भी नहीं सकता। हम सब जानते हैं कि, युग कोई भी हो बेटा एक बार बदल सकता है लेकिन मां हमेशा अपने बच्चों का अच्छा ही सोचती है फि चाहें वो भारत की हो या विदेश की। बता दें कि, एक महिला ने मोबाइल के लिए अपने बच्चे को ही बेच दिया। मामला नाइजीरिया का है जहां एक लालची मां ने इतना घिनौना कदम उठाया और अपने बच्चे की कीमत एक मोबाइल जितनी लगा दी और उसे बेचा दिया।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक मां ने अपने डेढ़ महीने के बच्चे को मोबाइल खरीदने के लिए बेच दिया। यह घटना नाइजीरिया के एडो राज्य की बताई जा रही है। यहां एक महिला को मोबाइल खरीदना था और उसके पास पैसे नहीं थे तो उसने इस वजह से अपने ही डेढ़ महीने के बच्चे को 40,000 में बेच दिया। पुलिस को इस बात की जानकारी इस महिला के पड़ोस में रहने वालों से पता चली। मिरेकल जॉनसन नाम की सीस महिला को पुलिस तुरंत पूछताछ के लिए बुलाया। कड़ी पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूला। मिली जानकारी के अनुसार इस महिला ने अपने बच्चे को अपने के दोस्त की मदद से एक अनाथालय को बेचा था। इसके बाद पुलिस उसके दोस्त की तलाश में जुट गई। बता दें कि, इस साल मई में पंजाब के मोहाली से भी इसी तरह की एक मामला सामने आया था, जहां एक आदमी अपनी नवजात बेटी को बेचने की कोशिश कर रहा था लेकिन पकड़ा गया था। पिता ने प्रस्ताव के साथ अस्पताल के कर्मचारियों से संपर्क करने के बाद यह घटना प्रकाश में आई थी। इसके बाद उसपर आईपीसी की धारा 317 और किशोर अधिनियम, 2015 के धारा 75 और 81 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें

नाइजीरियाः मवेशी चुराने के विरोध पर बंदूकधारियों ने की 8 लोगों की हत्या, 95 घरों में लगाई आग
Published on:
31 Aug 2018 02:36 pm
Also Read
View All