अबुजाःनाइजीरिया के फोरोन जिले में संदिग्ध मवेशी हमलवारों द्वारा किए गए एक हमले में आठ लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता टेरना ट्योपेव ने कहा कि हमलावरों ने 95 घरों में आग लगा दी गई और 310 पशु चुरा ले गए। हमलावरों ने बुधवार को बार्किन लाडी इलाके में भारी तबाही मचाई थी। ट्योपेव ने कहा कि पुलिस ने संदिग्धों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। नाइजीरिया के पठार राज्य में 23 जून को कई गांवों में इसी तरह के हमले में कम से कम 86 लोगों की मौत हो गई थी।