12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाइजीरिया: मोबाइल फोन खरीदने के लिए महिला ने बेच दिया नवजात बच्चा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गरीबी और अभाव से जूझते अफ्रीकी देश नाइजीरिया में यह बच्चे बेचने का अकेला मामला नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 28 Aug 2018, 12:41 PM IST

अबुजा। नाइजीरिया में एक महिला ने 40 हजार रुपयों के लिए अपने बच्चे को बेच दिया। बताया जा रहा है कि इन पैसों से वह वह मोबाइल फोन खरीदना चाहती थी। महिला मोबाइल फोन खरीदने के लिए इस कदर जरूरतमंद थी कि उसने अपने डेढ़ महीने के बच्चे को 40 हजार रुपए में बेच दिया।

मोदी के मंत्री अठावले का बड़ा बयान, सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाए सरकार

क्या है मामला

बताया जा रहा है कि यह घटना नाइजीरिया के एडो राज्य की है। बताया जा रहा है कि एक महिला जिसको मोबाइल फोन की लत थी, उसने फोन खरीदने के लिए अपने बच्चे को बेच दिया। 23 वर्षीय मिरेकल जॉनसन ने अपने बच्चे को अनाथालय में बेच दिया था। इसके बदले में उसे तकरीबन 40 हजार रुपए मिले थे। स्थानीय लोगों ने इसकी पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। एडो पुलिस कमिश्नर जॉनसन कुकोमे ने इस मामले में मुकदमा लिखे जाने की पुष्टि की है कहा है कि यह एक गंभीर अपराध है।

महिला ने कुबूल किया जुर्म

महिला ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूला है। महिला ने अपनी एक दोस्तमामा जॉय की मदद से एनांब्रा राज्य के ओनित्शा स्थित अनाथालय में बच्चा बेचा था। महिला के दोस्त जॉय फिलहाल फरार है। पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। महिला की दोस्त जॉय ने ही बच्चा बेचकर मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल या कारोबार में पति की मदद करने के लिए पैसे जुटाने की सलाह दी थी।

बिहार: स्कूली छात्रा से छेड़खानी का वीडियो वायरल, तेजस्वी बोले- नीतीश जी ऐसी घटनाओं का कब होगा अंत

पति की करना चाहती थी मदद

महिला का कहना है कि वह बच्चे को बेचने के बदले मिली रकम से फोन नहीं खरीदना चाहती थी। लेकिन उसे अपने दोस्त की जिद पर फोन लेना पड़ा। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी को बच्चा बेचने के लिए साफ मना किया था। गरीबी और अभाव से जूझते अफ्रीकी देश नाइजीरिया में यह बच्चे बेचने का अकेला मामला नहीं है। 2017 में बच्चों को बेचने की 1385 घटनाएं हुई हैं। कुछ मामले ऐसे हैं जो पुलिस तक आए ही नहीं।