महिला ने कीमो सेशन का लास्ट वीडियो किया शेयर लोगों को खूब पसंद आ रहा है महिला का वीडियो
नई दिल्ली:कैंसर , ( Cancer ) नाम सुनकर ही इस बीमरी के दर्द और पीड़ा का एहसास होता है। लेकिन कहते हैं न कि जिसको जो दर्द होता है, उसे वो ही समझ सकता है। बात तो सही है। कैंसर से पीड़ित लोगों ने अपनी-अपनी कहानियां बयां की है। चाहें वो भारतीय क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह हो या फिर कोई और। ऐसे ही अपनी कैंसर की लड़ाई का एक वीडियो एक महिला ने ट्विटर पर शेयर किया, जिसने उसे रातों-रात स्टार बना दिया। जी हां, ये बिलकुल सच है।
खुद शेयर किया वीडियो
दरअसल, Katy Helend यूके की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने ट्विटर ( Twitter ) अकाउंट से अपनी लास्ट कीमो सेशन की वीडियो शेयर की। ये वीडियो उन्होंने खुद पोस्ट किया। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा 'मैं ज्यादा ट्वीट नहीं करती। मेरे सिर्फ 12 फॉलोअर्स हैं। पर आज मेरा कीमो का आखिरी सेशन है और ये बात में सबको (खासतौर पर उन 12 लोगों को) बताना चाहती हूं।' बस फिर क्या था ये वीडियो पल भर में वायरल हो गया। जो लेग कैंसर से जूझ रहे हैं या फिर जूझ चुके हैं, सबको ये वीडियो काफी पसंद आया।
12 से 32 हजार फॉलोअर्स की कहानी
इस वीडियो को अब तक 10 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं इस वीडियो 969.5k लाइक और 96.3k लोग रीट्वीट कर चुके हैं। वहीं जहां katy के 12 फॉलोअर्स थे वो अब बढ़कर 32 हजार हो गए हैं। महज 2 दिनों में उनके ये फॉलोअर्स बढ़े हैं। उन्होंने लिखा 'मैं इस फीलिंग से वाकिफ हूं। स्टेज 3बी के बाद, मेरी 9 महीनों की कीमो थी। 6 हफ्तों तक रेडिएशन। 31 साल पहले की बात है। तुम्हारी सारी उम्र पड़ी है जीने के लिए। जिंदगी के अगले चैप्टर्स पर ध्यान लगाओ। और अब तुम्हारे साथ एक और फॉलोअर भी है।'