scriptपरेड में घुसा लंगूर पुलिस वाले को मारी जोरदार लात, IPS बोले- ‘ठीक से न करो तो…’ | Kicked langur policeman entered parade video goes viral | Patrika News

परेड में घुसा लंगूर पुलिस वाले को मारी जोरदार लात, IPS बोले- ‘ठीक से न करो तो…’

locationनई दिल्लीPublished: Feb 04, 2020 04:31:27 pm

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

पंकज नैन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया वीडियो
लोगों को खूब पसंद आ रहा है वीडियो

Kicked langur policeman entered parade video goes viral

Kicked langur policeman entered parade video goes viral

नई दिल्ली: स्कूल में आपने देखा होगा या घर पर भी जब हम कोई काम ठीक से नहीं करते, तो टीचर या घर वाले कहते हैं भई ठीक से करो। बस ऐसा ही कुछ इस वायरल वीडियो में भी नजर आ रहा है। जहां एक लंगूर पुलिस ड्रिल में पहुंच गया और फिर जोल से पुलिसवाले को लात मार दी। ये वीडियो सोशल मीडिया ( Social Media ) पर वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस अफसर ने इसको लेकर ट्वीट भी किया।

https://twitter.com/ipspankajnain/status/1222950499785175040?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/GoswamiDev/status/1223071223384547328?ref_src=twsrc%5Etfw

जानें ‘बिग बॉस’ के घर में किस सीजन में बनी किसकी जोड़ी, एक ने तो कर दिया था खुलेआम किस

दरअसल, ट्विटर पर आईपीएस पंकज नैन ने एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस ड्रिल चल रही है, लेकिन तभी वहां एक लंगूर पहुंच जाता है। लंगूर उछलते हुए आता है और एक पुलिसवाले को जोर से लात मारता है और फिर वहां से निकल जाता है। लात खाने के बाद पुलिस वाला अपना संतुलन खो बैठता है और गिरते-गिरते बचता है। पंकज नैन ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा ‘ठीक इसी तरह आपका ड्रिल इंस्ट्रक्टर करना चाहता, जब आप अच्छे से ड्रिल न करें’।

https://twitter.com/RaviGup79691067/status/1223069125431504899?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/vijay_sec/status/1223091365354979328?ref_src=twsrc%5Etfw

ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। पंकज नैन द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 16 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं लोग इस वीडियो को काफी शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो कमेंट करके कुछ लोगों ने बताया कि पुलिस वाला लाइन से बाहर था, इसलिए लंगूर ने उसे लात मारकर लाइन में जाने को कहा। लोग इस वीडियो पर जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं।

https://twitter.com/adbhutankit/status/1222954424982618112?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो