हॉट ऑन वेब

सब इंस्पेक्टर प्रीत को गोली मारने वाला निकला SI दीपांशु राठी, करना चाहता था शादी

महिला SI रोहिणी इलाके में रहती थी अपनी ड्यूटी खत्म करके लौट रही थी प्रीति
2 min read
• •
Updated: 8 Feb 2020, 10:46 AM IST
woman sub inspector muder in rohini delhi
woman sub inspector muder in rohini delhi

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली ( New Delhi ) में आज वोटिंग होनी है। वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरु होगी। लेकिन इससे पहले दिल्ली के रोहिणी इलाके में शुक्रवार की रात महिला सब-इंस्पेक्टर प्रीति अहलावत की एक युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार रात लगभग साढ़े 9 बजे के पास इस हत्या को अंजाम दिया गया। प्रीति पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिए में तैनात थीं। वहीं अब सामने आया है कि प्रीति को गोली मारने वाला कोई और नहीं, बल्कि 2018 बैच का सब इंस्पेक्टर दीपांशु राठी है। वो प्रीति से शादी करना चाहता था, लेकिन जब प्रीति ने शादी करने से मना कर दिया तो उसने ये बड़ा कदम उठाया। वहीं प्रीति की हत्या करने के बाद दीपांशु ने खुद भी सुसाइड कर लिया। गाड़ी और शव देर रात सोनीपत से बरामद हुआ है।

बताया जा रहा है कि जब रात को उन्होंने अपनी ड्यूटी पूरी कर ली तो उसके बाद वो मेट्रो से पूर्वी रोहिणी ( Rohini ) मेट्रो स्टेशन पहुंची। इसके बाद वो रास्ते पर पैदल अपने घर की तरफ जा ही रही थी कि युवक ने पीछे से उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शख्स प्रीति के पीछे पैदल ही चल रहा था और मौका देखकर उसने 3 राउंड फायरिंग की, जिसके बाद प्रीति की मौत हो गई। वारदत को अंजाम देकर हमलवार मौके से फरार हो गया। वहीं अब दीपांशु का इस हत्या से जुड़े होने की बात सामने आने से मामला साफ हो गया है।

इससे पहले देर रात घटना स्थल से किसी ने पुलिस को 112 पर कॉल करके वारदात की पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और हर एंगल से जांच में जुट गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला, जिसमें पुलिस को पता चला कि आरोपी अकेले और पैदल था। साथ ही फोरेंसिक टीम भी वहां पहुंची और सबूत जुटाने में लग गई। जिस पैदल चल रहे रास्ते पर प्रीति की हत्या की गई, वहां से प्रीति का घर पास में ही था। प्रीति मुख्य रूप से सोनीपत की रहने वाली है, लेकिन वो रोहिणी में किराए पर घर लेकर रहती थीं।

Updated on:
8 Feb 2020, 10:46 AM IST
Published on: