हॉट ऑन वेब

महिला ने पति को कसम देकर पिला दी ‘गैस’ की दवा, तुरंत ठंडा पड़ गया शरीर आैर फिर…

बिहार के मुंगेर जिले में एक महिला की बेहद शर्मनाक हरकत सामने आई है। यहां महिला ने अपने पति को धोखे से जहर देकर जान से मारने की कोशिश की।

2 min read
Oct 15, 2018
महिला ने पति को कसम देकर पिला दी 'गैस' की दवा, तुरंत ठंडा पड़ गया शरीर आैर फिर...

नई दिल्ली: बिहार के मुंगेर जिले में एक महिला की बेहद शर्मनाक हरकत सामने आई है। यहां महिला ने अपने पति को धोखे से जहर देकर जान से मारने की कोशिश की। गनीमत रही कि पति को सही समय पर इलाज मिल गया और उसकी जान बच गई। पीड़ित पति का कहना है कि उसकी पत्नी उसे मारने की इससे पहले भी कई बार कोशिश कर चुकी है।

मायके से वापस नहीं आना चाहती थी पत्नी

ये भी पढ़ें

परदादा की दीवानगी ने बदल दी इस लड़की की जिंदगी, पूरा नाम लेते ही लोग उड़ाने लगते हैं मज़ाक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंगेर जिले के नया गांव में रहने वाले मो. अकबर ने बताया कि एक साल पहले उनकी शादी नवगछिया धुवगंज में रहने वाले मो. अमीर की बेटी नाहिद परवीन से हुई थी। मुहर्रम में परवीन अपने मायके आई थी और तबसे यहीं थी। जब भी वह अपनी पत्नी को वापस लेने आता था तो वह मना कर देती थी।

फोन पर कहा- मायके आ जाआे साथ चलेंगे ससुराल

शनिवार को परवीन का फोन आया और वो बोली कि बिना किसी को कुछ बताए आ जाओ, मुझे साथ चलना है। वह पत्नी को घर लाने के लिए उसके मायके जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही विक्रमशिला पुल पर उसकी पत्नी और सास मिल गईं। दोनों से कहा कि पहले मायके चलो फिर वहां से तुम्हारे साथ मुंगेर चलेंगे।

गैस की दवा बोलकर पिला दिया जहर

रास्ते में पत्नी ने बाजार जाने की बात कही। हम बाजार के बाद वापस लौट रहे थे। अचानक पत्नी ने कहा, ''आपको गैस की बीमारी है, लो दवा पी लो।'' मेरे मना करने पर वह गुस्सा हो गई और कसम देने लगी। इस पर उसने उसके हाथों से दी हुई दवा पी ली। इसके कुछ समय बाद ही उसकी आंखों के सामने सब धुंधला हो गया। उसे चक्कर आने लगे। मदद के लिए उसने पत्नी और सास को बुलाना चाहा, लेकिन वह दोनों मौके से फरार हो चुके थे। इस दौरान वहां से गुजर रहे दो सिपाहियों ने अकबर को देखा और उसे अस्पताल ले आए। यहां उसका इलाज किया जा रहा है।

पहले भी कर चुकी है हत्या की साजिश

अकबर का कहना है कि दवा पीते ही उसका शरीर ठंडा पड़ने लगा था। उसकी पत्नी ने उसको जान से मारना चाहती थी। उसका कहना है कि पत्नी का किसी दूसरे व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस वजह से वह उसकी हत्या करना चाहती है। इससे पहले भी वह इस तरह की साजिश रच चुकी है।

ये भी पढ़ें

कार की लाइट पड़ते ही यूं भागा ‘भूत’, वायरल हो रहा जंगल का ये वीडियो
Published on:
15 Oct 2018 01:02 pm
Also Read
View All