14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार की लाइट पड़ते ही यूं भागा ‘भूत’, वायरल हो रहा जंगल का ये वीडियो

सोशल मीडिया पर एक बेहद डरावना वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो थाईलैंड का बताया जा रहा है।

2 min read
Google source verification

image

Vinay Saxena

Oct 15, 2018

viral video

कार की रोशनी पड़ते ही यूं भागा 'भूत', वायरल हो रहा जंगल का ये वीडियो

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक बेहद डरावना वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो थाईलैंड का बताया जा रहा है। रात के समय एक शख्स कार से जंगल के रास्ते गुजर रहा है और अचानक एक भूत जैसी डरावनी आकत्रति सामने आ जाती और रोशनी पड़ते ही भागने लगती है।

वीडियो में दिख रहा बच्चा भूत!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वीडियो चंथा सितोउलुक नाम के एक शख्स ने फेसबुक पर शेयर किया था। इसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा बच्चा भूत है आैर कार की रोशनी देखते ही भागने लगता है। वीडियो में दिख रहा है कि रात के समय एक कार जंगल के रास्ते गुजर रही है। अचानक सफेद कपड़े पहने आैर बड़े-बड़े काले बालों के साथ और क आकत्रति दिखाई देती है।

वीडियो में दो शब्द बार-बार बोलते सुना जा सकता है, 'गोंग गोई, गोंग गोई'। लोग इस वीडियो में बच्चे को भूतिया मान रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि बच्चे को सफेद कपड़े पहनाकर उसे भूत जैसा बनाकर ये वीडियो बनाया गया है।

उछलते हुए चलता है ये भूत

जानकारी के मुताबिक, थाईलैंड की पौराणिक कथाओं और यहां के लोगों का मानना है कि 'गोंग गोई' बच्चे के आकार का एक भूत होता है जो लकड़ियों में रहता है। यह सामान्य तौर पर चलने की जगह उछलते हुए चलता है।

वीडियो में ही है सच

वीडियो के अंत में शख्स खुद इस नकली भूत का खुलासा कर रहा है। वह भूतिया आकत्रति को पकड़ लेता है और दिखाता है दरअसल यह कोई भूत नहीं बल्कि उसके द्रवारा बनाया गया नकली भूत था।

रोज वायरल होते हैं ऐसे वीडियो

बता दें, सोशल मीडिया पर इस तरह के लगभग रोज अलग—अलग वीडियो शेयर होते हैं। कई लोग प्रैंक वीडियो भी बनाकर शेयर करते रहते हैं, जो वायरल हो जाते हैं। ऐसे में इन वीडियो के बारे में ये कह पाना बेहद मुश्किल होता है कि यह असली हैं नकली।