
आमतौर पर एलर्जी होने से छींक आना सामान्य बात है। यह कभी भी किसी को भी आ सकती है। लेकिन अगर यही छींक आपको लगातार आती रहे वो भी सालों तक तो यह विचित्र बात हो सकती है। यूनाइटेड किंगडम (UK) की रहने वाली डोना ग्रिफिथ्स नाम की एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। महिला को दो साल से भी ज्यादा समय तक लगातार छींक आती रही। जिसके चलते उसके नाम सबसे लंबे समय तक छींकने के लिए गिनीज बुक में दर्ज किया गया है।
महिला ने अपनी किताब में किया जिक्र
जनवरी, 2020 में एक ब्रिटिश टीवी पैनल शो में डोना के इस रिकॉर्ड का उल्लेख किया गया था। उस दौरान कॉमेडियन जिमी कैर ने कहा था कि डोना ने काली मिर्च की फैक्ट्री में काम किया होगा। इसका वीडियो डोना ने अपनी कंपनी बाओबाब ग्रोथ के फेसबुक पर भी शेयर किया। जिसमें उन्होंने जिमी कैर को जवाब देते हुए लिखा कि वह उनकी किताब 'दे सेड आई वाज मैड' में उनकी छींक के बारे में अधिक पढ़ सकते हैं।
यह भी पढ़े - एक मिनट में 273 अखरोट को माथे से तोड़कर इस शख्स ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
यह भी पढ़े - मार्केट में आई विटामिन और कैल्शियम से भरपूर झाड़ू, लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शंस