हॉट ऑन वेब

इंडोनेशिया के जंगल में खिला दुनिया का सबसे बड़ा ‘लाश फूल’, देखने वालों की लगी भीड़

Rafflesia Flower blossomed : लाश फूल को रैफलेसिया के नाम से भी जाना जाता है यह फूल कीट पतंगे खाता है, इसके अंदर बैठते ही जीव की मौत हो जाती है

2 min read
Jan 05, 2020
Rafflesia Flower blossomed in Indonesia

नई दिल्ली। प्रकृति का रहस्य बड़ा ही गूढ़ है। इससे समझना सबके बस की बात नहीं है। तभी दुनिया में कई ऐसी विचित्र चीजें देखने को मिलती है जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। इंडोनेशिया (Indonesia) के सुमात्रा जंगल (Sumatra Forest) में इन दिनों एक ऐसा ही फूल खिला हुआ है जिसे देखकर सब हैरान रह जाते हैं। इसे लाश फूल (Rafflesia) के नाम से जाना जाता है। क्योंकि इससे सड़े हुए शव की तरह दुर्गन्ध आती है। साथ ही ये फूल कीट पतंगे खाता है। सोशल मीडिया पर इसकी फोटो तेजी से वायरल हो रही है।

यह दुनिया का सबसे बड़ा फूल माना जाता है। इस फूल को रैफलेसिया (Rafflesia) कहते हैं। मगर आम भाषा में ये लाश फूल (Corpse Flower) के नाम से जाना जाता है। इस समय यह फूल सुमात्रा के जंगलों में खिला हुआ है। यह चार वर्ग फीट में फैला हुआ है। साल 2017 के मुकाबले इस बार ये फूल ज्यादा बड़ा है। उस समय लाश फूल तीन वर्ग मीटर में फैला था।

रैफलेसिया एक परजीवी पौधा है। इससे काफी दुर्गंध आती है, क्योंकि यह कीड़े-मकौड़े खाता है। जो भी कीड़ा इसकी बदबू से खिंचकर फूल के अंदर बैठता है वह तुरंत मर जाता है। फिर उसकी शरीर से निकलने वाली बदबू फूल से आने वाली गंध से मिल जाती है। इसमें कोई पत्ती या जड़ नहीं होती है। ये अपना भोजन-पानी दूसरे पौधों से लेता है। इसकी प्यालीनुमा पुष्पनाल में मौजूद गंध कीट-पतंगों को आकर्षित करता है।

Published on:
05 Jan 2020 11:50 am
Also Read
View All