हॉट ऑन वेब

15 साल की उम्र में हमदर्द बनकर आया था ‘वो’, लड़की बोली- नर्क जैसी थी वो ‘गंदी’ रातें

ये मामला दो साल पहले का है, लेकिन सोशल मीडिया पर अभी भी नताली का वो इंटरव्यू चर्चा में है, जिसमें उसने इस नर्क की दर्द भरी दास्तां बयां की थी।
2 min read
Aug 20, 2018
viral video
15 साल की उम्र में हमदर्द बनकर आया था 'वो', लड़की बोली- नर्क जैसी थी वो 'गंदी' रातें

नई दिल्ली: कभी-कभी आप जिसे अपना हमदर्द समझते हैं वही आपका सबसे बड़ा दुश्मन साबित होता है। इसका जीता-जागता उदारहण अमेरिका में रहने वाली नताली का है। नताली ने एेसा कभी नहीं सोचा था कि उसे अपनी नादानी का इतना बड़ा अंजाम भुगतना होगा। वह कभी सोच भी नहीं सकती थी कि जिसे वह अपना हमदर्द समझ रही है वह उसके साथ एेसा करेगा, जिसे वह सपने में भी नहीं सोच सकती। नताली ने एक इंटरव्यू में अपनी दर्दभरी दास्तां को शेयर किया था।

15 साल की उम्र में दो बार घर छोड़ा, हमदर्द बना हैवान


ये मामला दो साल पहले का है, लेकिन सोशल मीडिया पर अभी भी नताली का वो इंटरव्यू चर्चा में है, जिसमें उसने इस नर्क की दर्द भरी दास्तां बयां की थी। अमेरिका में रहने वाली नताली ने 15 साल की उम्र में नताली ने दो बार अपना घर छोड़ा। इसी दौरान एक शख्स ने उसका फायदा उठाते हुए उसे अपने जाल में फंसा लिया।

वेबसाइट के जाल में फंसाया, फिर...

वह नताली को अपना हमदर्द बता रहा था, लेकिन असम में वही उसके दर्द का सबसे बड़ा कारण बन गया। उसने नताली को ऐसी वेबसाइट के जाल में फंसाया, जो सेक्स के लिए लड़कियों की डीलिंग करती थी। नताली ने इंटरव्यू में बताया था कि महज कुछ महीनों में 100 से ज्यादा बार उसके जिस्म का सौदा हुआ।

डिटेक्टिव की मदद से शख्स के चंगुल से छूटी नताली


नताली के मुताबिक, उसे इस काम के लिए पैसे भी मिलते थे। लेकिन, इन पैसों को उसे उसी शख्स को देना होता था। दरअसल, हमदर्द बने उसी शख्स ने नताली का वेबसाइट से सौदा किया था और वह उसी की कैद में थी। नताली ने बताया था कि वह कई महीनों तक उसी शख्स की कैद में थी। उसने कई महीनों तक उसे टॉर्चर किया। बाद एक डिटेक्टिव की मदद से वो किसी तरह इस उसके जाल से बाहर आ सकी।

Published on:
20 Aug 2018 02:22 pm