हॉट ऑन वेब

अब कोरोना जानवरों के लिए भी बना मुसीबत, जू का टाइगर हुआ Covid19 से संक्रमित

दुनियाभर में किसी टाइगर के कोरोना से संक्रमित होने का यह पहला मामला है। जू के कई टाइगर और लॉयन में इसी तरह के लक्षण पाए गए है।
2 min read
• •
Updated: 6 Apr 2020, 9:56 AM IST
tiger.jpg
Tiger

नई दिल्ली। कोराना वायरस ( coronavirus ) पूरी दुनिया के लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इसी बीच एक ओर बुरी खबर ये आ रही है कि ( COVID-19 ) से पहले गैरपालतू जानवर ( Animals ) के संक्रमित होने का मामला भी अब सामने आ चुका है।

अमेरिका के न्‍यूयॉर्क शहर के जू ( Bronx Zoo in New York ) का टाइगर इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ गया है। जू की ओर से एक बयान में कहा गया है कि चार वर्ष की मादा मलेशियर टाइगर नादिया के संक्रमित होने की वजह से उसे निगरानी में रखा गया है।

नेशनल वेटरेनरी सर्विस की लैब में यह जांच की गई। USDA के अनुसार, किसी टाइगर के कोविड-19 से संक्रमित होने का यह दुनिया का पहला मामला है। USDA के मुताबिक, जिस मादा टाइगर को पॉ‍जिटिव पाया गया है, संभव है कि वह जू के कर्मचारियों के कारण इस संक्रमण का शिकार हुई है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस टाइगर में 27 मार्च से इस वायरस के संक्रमित होने के लक्षण दिखने लगे थे। इन वन्‍य जीवों के खाने की इच्‍छा में कुछ कमी देखी गई है, वैसे इसके बावजूद ब्रांक्‍स जू के यह जानवर ठीक हैं और इन्‍हें वेटरेनरी केयर में हैं। इनकी स्थिति पर बहुत करीब से नजर रखी जा रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले हांगकांग में भी एक कुत्ते की कोरोना की वजह से जान चली गई थी। वहीं अमेरिका में कोरोना का का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में अब तक 3 लाख 40 हजार से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हैं।

Published on: