हुबली

सांसद कटील ने विस्टाडोम बोगी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

सांसद कटील ने विस्टाडोम बोगी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी- मेंगलूरु के लिए दो कोचमेंगलूरु
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jul 2021, 11:50 AM IST
,
सांसद कटील ने विस्टाडोम बोगी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी,सांसद कटील ने विस्टाडोम बोगी ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

मेंगलूरु
मेंगलूरु-बेंगलूरु के बीच कुदरत के खूबसूरत नजारे को देखने के लिए सुविधाजनक विस्टाडोम ट्रेन परिचालन को सांसद नळिनकुमार कटील ने रविवार को मेंगलूरु जंक्शन रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर सांसद कटील ने इस योजना की सुविधा उपलब्ध करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मार्ग पर सुब्रह्मण्यम मंदिर है। धार्मिक तथा प्राकृतिक अनुभव यात्रियों को खुशी देंगे। मेंगलूरु के लिए दो कोच दिए हैं। इनमें 40 सीटें हैं। विकलांगों के लिए पृथक व्यवस्था है। मेट्रो ट्रेन की तरह यहां जानकारी देने वाली व्यवस्था है। सफर में प्राकृतिक दृश्य को देखते हुए फोटो खींचकर आनंद ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद रेलवे का विकास तेजी से हो रहा है। मेंगलूरु रेलवे में परिवर्तन लाने की कोशिशों को प्रतिफल मिल रहा है। मेंगलूरु रेलवे के लिए केंद्र सरकार ने अधिक अनुदान दिया है। इस अवसर पर विधायक वेदव्यास कामत, जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र, महापौर प्रेमानंद शेट्टी, डीआरएम कोठारी, पार्षद सुधीर, शोभा व रेल अधिकारी उपस्थित थे।

Published on:
Also Read
View All
15 नवंबर को मनाई जाएगी हूगार मादय्या जयंती, प्रतिभावान विद्यार्थियों का होगा सम्मान, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी करेंगे उद्घाटन

हुब्बल्ली में सजेगा बॉडीबिल्डिंग का मंच, 6 और 7 फरवरी को नेहरू स्टेडियम में मिस्टर एंड मिस कर्नाटक चैंपियनशिप

राजस्थानी वेशभूषा में सजेगा राजपूत समाज, 15 नवंबर को दीपावली स्नेह मिलन

शांति निकेतन स्मैशफेस्ट-2026 शुरू, दो दिन होंगे रोमांचक मुकाबले; मुख्य अतिथि ने खेलों को जीवन का अहम हिस्सा बनाने पर दिया जोर

हुब्बल्ली में प्रवासी राजस्थानियों ने परंपरा और उल्लास के साथ मनाई दीपावली, घरों से प्रतिष्ठानों तक हुई लक्ष्मी पूजा