हैदराबाद तेलंगाना

19 नवंबर को दो दिवसीय तेलंगाना दौरे पर आएंगी सोनिया गांधी, प्रचार कर कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए मांगेगी वोट

प्रचार के लिए भी विशेष रणनीति बनाई गई है...
2 min read
soniya gandhi file photo
soniya gandhi file photo

(हैदराबाद): देश के पांच राज्यों में चुनाव होने के कारण लगभग पूरा देश चुनावी माहौल में रंगा हुआ दिखाई देता है। इन विधानसभा चुनावों का असर आगामी लोकसभा चुनाव पर दिखाई देगा ऐसा बताया जाता है। ऐसे में बीजेपी— कांग्रेस दोनों के लिए इन चुनावों में जीत हासिल करना नाक की बात बन गया है। ऐसे में दोनों ही दल अपनी मेहनत में किसी भी तरह की कसर नहीं छोडना चाहते है। इसलिए प्रचार के लिए भी विशेष रणनीति बनाई गई है। बात करे तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तो कांग्रेस की ओर से कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करती नजर आने वाली है।


दो दिन के तेलंगाना दौरे पर सोनिया गांधी

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायन्स (यूपीए) की अध्यक्ष सोनिया गांधी 19, 20 नवंबर को तेलंगाना के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह गजवेल जाएंगी। सोनिया गांधी विधानसभा चुनाव के मद्येनजर कांग्रेस उम्मीदवारों का प्रचार करेंगी और उनके लिए वोट मांगेगी।


चुनाव के लिए जारी हुई अधिसूचना,कांग्रेस के 65 उम्मीदवारों की घोषणा

बता दें कि तेलंगाना चुनाव के लिए सोमवार 12 नवंबर को अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसी के साथ सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तिथि 19 नवंबर है। 20 नवंबर को कागजात की जांच की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 22 नवंबर तय की गई है। मतदान 7 दिसंबर को होगा और मतों की गिनती 11 दिसंबर को होगी। कांग्रेस की ओर से भी सोमवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई जिसमें 65 लोगों के नाम शामिल किए गए है। हालांकि आज नामांकन के दूसरे दिन तक किसी कांग्रेसी उम्मीदवार के नामांकन भरने की कोई ख़बर नहीं है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस बची सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर देगी। 19 तक सभी उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल हो जाएगा। इसके बाद सोनिया 19 नवंबर को तेलंगाना आकर प्रत्याशियों के प्रचार में जुटेगी।

Published on:
13 Nov 2018 04:17 pm
Also Read
View All
‘मोहब्बत की दुकान’ नहीं, तेलंगाना के युवाओं के लिए ‘गद्दारी का घर’ बन गई है; राहुल गांधी पर KTR का हमला

तेलंगाना के अस्पताल में बड़ी लापरवाही, बेड के पास खड़े-खड़े महिला ने दिया बच्चे को जन्म; नवजात के सिर में चोट

हैदराबाद स्कूल विवाद: शिक्षिका बर्खास्त होने पर भी नहीं थमा बवाल, BJP बोली- मिशनरी में बिंदी बैन, यहां कलमा का दवाब

तेलंगाना के स्कूल में दूसरी क्लास के बच्चों को पढ़ाया जा रहा कलमा, विरोध करने पहुंचे बीजेपी नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

‘दूसरी क्लास के बच्चे के साथ यह हरकत बेहद शर्मनाक है’, हैदराबाद स्कूल में हिंदू छात्र को होमवर्क में ‘कलमा’ देने पर भड़के विधायक टी. राजा सिंह