हैदराबाद तेलंगाना

Video: हैदराबाद की सड़क पर फास्ट एंड फ्यूरियस, फ्लाईओवर से कार ने लगाई छलांग, ले ली लोगों की जान

फिल्मों में आप अक्सर गाडियों के स्टंट देखकर रोमांचित हुए (Car Jumped From Flyover) होंगे, पर (Car Stunt Video) रियल लाइफ में (Fast And Furious Stunt Video) यूं करना (Car Accident Video) बेहद हानिकारक हो सकता है...
less than 1 minute read
Car Jumped From Flyover,Car Stunt Video, Fast And Furious Stunt Video
file photo

(हैदराबाद): फिल्मों में आप अक्सर गाडियों के स्टंट देखकर रोमांचित हुए होंगे। ऐसे दृश्य रोंगटे खड़े कर देते है। पर रियल लाइफ में यूं करना बेहद हानिकारक हो सकता है। एक ऐसा ही हादसा हैदराबाद में हुआ। रायदुर्गम में जैव विविधता जंक्शन पर स्थित फ्लाईओवर से एक चलती कार नीचे गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई।

इस घटना का वीडियो सामने आया है जो बहुत ही दिल दहलाने वाला है। ब्रिज पर गाडियां चलती रहती है। जबकि फ्लाइओवर से नीचे भी यातायात आराम से चलता रहता है और लोग पैदल भी चलते है। तभी ऊपर से गाड़ी बाउंड्री तोड़कर नीचे आ जाती है। ऐसा किस वजह से हुआ अभी तक सामने नहीं आ पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि कार चालक और 2 अन्य लोगों को चोटें आईं हैं। ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के मेयर ने हादसे में जान गंवाने वाली महिला के परिजनों को 5 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। जैव विविधता जंक्शन पर फ्लाईओवर तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

Published on:
23 Nov 2019 06:43 pm
Also Read
View All
सिकंदराबाद में सेना के शस्त्रागार से 12 हथियार चोरी, बर्खास्त हवलदार पर आरोप; अंदरूनी मिलीभगत की आशंका

छात्रों की फीस प्रतिपूर्ति के 15 हजार करोड़ रुपये बकाया, तेलंगाना BJP प्रमुख ने सरकार से तुरंत भुगतान की मांग की

VIPs को SIR नोटिस, विजय देवरकोंडा-समांथा, महेश बाबू, VVS लक्ष्मण समेत कई नाम शामिल

तेलंगाना BJP अध्यक्ष ने राहुल गांधी को इटैलियन में लिखी चिट्ठी, बोले- आपकी मातृभाषा में लिखा है, शायद अब समझ आ जाए

तेलंगाना विधानसभा में काम के दौरान IAS नवीन मित्तल के PS को आया हार्ट अटैक, मंत्री खुद देते रहे CPR फिर भी नहीं बची जान