हैदराबाद तेलंगाना

बेवफाई से परेशान पत्नी ने उठाया बड़ा कदम, पति की तलाश में पुलिस

यह मामला रौंगटे खड़े कर देने वाला है, पत्नी को दहेज (Dowry) के लिए परेशान करता था पति, बाद में हुआ (Husband's Affair) अफेयर (Affair After Marriage) का खुलासा (Extramarital Affairs) और फिर...
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Nov 2019, 4:29 PM IST
बेवफाई से परेशान पत्नी ने उठाया बड़ा कदम, पति की तलाश में पुलिस
बेवफाई से परेशान पत्नी ने उठाया बड़ा कदम, पति की तलाश में पुलिस

(हैदराबाद): पति-पत्नी का पवित्र रिश्ता प्यार और विश्वास से आगे बढ़ता है। लेकिन कई बार ऐसे शर्मनाक मामले सामने आते है जिनमें पार्टनर की धोखेबाजी के चलते रिश्ते में दरार आ जाती है। मामला गंभीर हो जाने पर जान पर भी बन जाती है। ऐसा ही एक मामला हैदराबाद से सामने आया है जहां एक महिला ने पति की बेवफाई से परेशान होकर अपनी जान दे दी।

यह भी पढ़ें:Video: असदुद्दीन ओवैसी का 'मियां भाई डांस' वीडियो हुआ वायरल, अपने बचाव में यह बोले AIMIM अध्यक्ष

यह मामला रौंगटे खड़े कर देने वाला है। पुलिस के अनुसार हैदराबाद की एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति के अफेयर से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मृतका पावनी और सुकेत की शादी पांच साल पहले हुई थी। लंबे समय से सुकेत अपनी पत्नी को दहेज के लिए परेशान कर रहा था। बात तब और बिगड़ गई जब महिला को पति के संबंधों के बारे में पता चला। बताया जा रहा है कि पिछले कई महीनों से सुकेत का अफेयर किसी अन्य महिला के साथ चल रहा था। इससे आहत पावनी ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

Updated on:
3 Nov 2019, 4:29 PM IST
Published on: