
बाजार में यूं चलाते थे नकली नोट, पुलिस ने बरामद की बड़ी खेप, 5 को पकड़ा
(हैदराबाद): तेलंगाना के खम्मम जिले में पुलिस ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल की है। कमीशन का लालच देकर बाजार में नकली नोटों को चलाने वाली गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने नकली नोट की बड़ी खेप बरामद की है।
पुलिस के अनुसार इस मालमे में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी लोग बाजार में नकली नोटों को चलाने की फिराक में थे। बताया गया है कि इसके लिए आरोपी लोगों को कमीशन का लालच दे रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बाजार में नोट चलाने की एवज में 20 प्रतिशत के कमीशन की पेशकश कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के बाजार में नकली नोट चलाने से पहले, समय रहते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद की गई खेप में 2000 के नकली नोट है। 6.4 करोड़ रुपये की कीमत के 2 हजार के नकली नोटों के 320 बंडल पुलिस ने बरामद किए है।
यह भी पढ़ें:VIDEO: धूंध और जहरीली हवा ने निकाल दिल्ली का दम
Updated on:
2 Nov 2019, 6:31 PM IST
Published on:
2 Nov 2019, 6:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.