इंडियन रीजनल

टिफिन में बच्चों को दे सकते हैं अचारी आलू रोल

अगर आप भी रोजाना यही सोचती हैं कि आज बच्चों को टिफिन में क्या दिया जाए तो यह रेसिपी आपके बहुत काम की है।

2 min read
Apr 11, 2018
achari aloo rolls

बच्चों को अक्सर ही टिफिन में कुछ यमी चाहिए होता है। अगर आप भी रोजाना यही सोचती हैं कि आज बच्चों को टिफिन में क्या दिया जाए तो यह रेसिपी आपके बहुत काम की है। आप बच्चों को अचारी आलू रोल बना कर दे सकती हैं। यह झटपट तैयार हो जाता है और खाने में भी बहुत टेस्टी लगता है। यहां पढ़ें अचारी आलू रोल की रेसिपी -

सामग्री -

ये भी पढ़ें

डिनर में बनाएं हैल्दी स्प्राउट्स कढ़ी

आम और चना के अचार के लिए
1 1/2 कप कसी हुई कच्ची कैरी
1 टी-स्पून हल्दी पाउडर
1 टेबल-स्पून नमक
1 टेबल-स्पून मेथी दानें
1/2 कप काबुली चना
1 टेबल-स्पून मेथी दानें का पाउडर
1 टेबल-स्पून सौंफ
1/2 टी-स्पून हींग
1 टी-स्पून कलौंजी
14 सूखी कश्मीरी लाल मिर्च
1 टेबल-स्पून लाल मिर्च पाउडर
1 1/4 कप सरसों का तेल

तीखे आलू के मिश्रण के लिए
2 टेबल-स्पून तेल
1 टी-स्पून जीरा
1/2 कप बारीक कटा हुआ प्याज
2 टी-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च
1 टी-स्पून कसा हुआ अधरक
1 1/2 कप उबले , छिले और मसले हुए आलू़
1/2 कप उबले हुए हरे मटर
2 टी-स्पून चाट मसाला
2 टी-स्पून गरम मसाला
1 टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया

अन्य सामग्री
1 कप पयाज के रिंग्स
चाट मसाला , स्वादअनुसार
4 रोटी

विधि -

आम और चना के अचार के लिए

कैरी, हल्दी और नमक को एक बाउल में अच्छी तरह मिलाकर 30 मिनट तक एक तरफ रख दें। सारा पानी छानकर, जरुरत पड़ने तक फ्रिज में रख दें। काबुली चना और मेथी दानों को आम के पानी में रातभर भिगो दें।

मेथी दाने का पउडर, सौंफ, हींग, कलौंजी, सूखी लाल मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, भिगोए हुए काबुली चने के मिश्रण और कच्ची कैरी को अच्छी तरह मिला लें। एक छोटे पैन में सरसों का तेल गरम करें और पूरी तरह ठंडा कर लें। तैयार मिश्रण में डाल दें। अचार को साफ कांच की बोतल में रखें और ठंडी जगह पर रख दें। अचार 3-4 दिनों के बाद तैयार हो जाएगा।

तीखे आलू के मिश्रण के लिए

कढ़ाई में तेल गरम करें और जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे, प्याज डालकर मध्यम आंच पर इनके पार्दर्शी होने तक भूनें। हरी मिर्च और अदरक डालकर मध्यम आंच पर 30 सेकन्ड तक भूनें। आलू, हरे मटर, चाट मसाला, गरम मसाला, धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आंच पर और 2-3 मिनट तक भूनें। एक तरफ रखें।

प्याज के रिंग्स और चाट मसाला को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें और एक तरफ रख दें। रोटी को साफ सूखी जगह पर रखें और तीखे आलू के मिश्रण के 1/4 भाग को रोटी के बीच लंबे कतार में रखें। 1 टी-स्पून आम और चने का अचार और 1/4 कप प्याज के रिंग्स् को उपर रखकर अच्छी तरह बंद कर लें। बचे हुए सामग्री का प्रयोग कर 3 और रोल बनाएं। प्रत्येक रोल पर टीशू पेपर लपेटे और तुरंत परोसें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।

ये भी पढ़ें

कभी भी खाएं मेथी वाली कुरकुरी पापड़ी
Also Read
View All