इंडियन रीजनल

CG Politics : बस्तर आज बंद पर बरसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, बोले – कांग्रेस ने दिखाया असली चेहरा

CG Election 2023 : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सभास्थल पर पत्रकावार्ता लेते हुए कहा कि 2018 के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जगदलपुर प्रवास पर पहुंच रहे हैं।

less than 1 minute read
Oct 03, 2023
बस्तर आज बंद पर बरसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव
बस्तर आज बंद पर बरसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव

जगदलपुर। CG Election 2023 : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सभास्थल पर पत्रकावार्ता लेते हुए कहा कि 2018 के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जगदलपुर प्रवास पर पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर बस्तरवासियों में काफी खुशी है। 3 अक्टूबर को होने वाली सभा में लाखों की भीड़ जुटने वाली है। सभी बस्तरवासी प्रधानमंत्री को देखने और सुनने के लिए उत्सुक हैं।

ऐसे में कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। यह दौरा बस्तर के लिए ऐतिहासिक पल है। यहां से सीएम राष्ट्रभर को सौगातें देने वाले हैं। इसके बाद परिवर्तन महासंकल्प रैली को संबोधित करेंगे। कांग्रेस पीएम मोदी के दौरे से डर गई है और असंवैधानिक कार्य कर रही है। बंद का सभा में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। सभा में एतिहासिक भीड़ जुटेगी।

Updated on:
03 Oct 2023 12:25 pm
Published on:
03 Oct 2023 12:16 pm