इंडियन रीजनल

बच्चों को बना कर खिलाएं छोले कटोरी चाट

शाम के समय बच्चे अक्सर ही चाट की डिमांड करत हैं। उन्हें घर में ही हैल्दी चाट बना कर खिलाएं।

2 min read
Dec 23, 2017
Chole Katori chat

शाम के समय बच्चे अक्सर ही चाट की डिमांड करत हैं। उन्हें घर में ही हैल्दी चाट बना कर खिलाएं। यहां देखें छोले कटोरी चाट की रेसिपी -

छोले कटोरी चाट बनाने के लिए हमें चाहिए होगी यह सामग्री -

ये भी पढ़ें

अमेरिकन चौपसे है नूडल्स का क्रिस्पी रूप

(कटोरी के लिए) मैदा-250 ग्राम, नमक -1/2 छोटा चम्मच, मोयन-एक छोटा चम्मच, अजवायन-1/2 छोटा चम्मच, तलने के लिए तेल, तीन कटोरी-एक आकार की। भरावन के लिए : उबले छोले-एक कटोरी, बारीक कटा खीरा-एक, बारीक कटा टमाटर-एक, बारीक कटा प्याज-एक, अनार के दाने-एक छोटा चम्मच, मीठा दही-एक बड़ा चम्मच, लाल चटनी-एक छोटा चम्मच।

ऐसे बनाएं -

कटोरी बनाने के लिए सबसे पहले मैदा में मोयन, अजवायन और नमक डालकर कड़ा गूंथ लें।
छोटी सी लोई लेकर पूड़ी बनाएं।
एक कटोरी के चारों ओर तेल चुपड़ें और तैयार पूरी को कटोरी के चारों ओर हल्के हाथ से चिपकाएं।
गर्म तेल में कटोरी डाल दें। कुछ ही दरे में कटोरी मैदा के कवर से अलग हो जाएगी।
सडांसी की सहायता से कटोरी को बाहर निकालें और मैदा की कटोरी को सुनहरा होने तक तलें।
इसी प्रकार सारी कटोरियां तैयार कर लें।
लाल कटोरी बनाने के लिए मैदा को पानी के स्थान पर चुकंदर के जूस से गूंथें।
सारी कटोरियों में छोले, खीरा, टमाटर और चाट मसाला डालें।
ऊपर से चटनी, दही, कटा प्याज, अनार के दाने डालकर सर्व करें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।

ये भी पढ़ें

क्या आपने चखी चटपटी कच्चे आम वाली अरहर की दाल

Also Read
View All