9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिकन चौपसे है नूडल्स का क्रिस्पी रूप

अमेरिकन चौपसे बच्चों को बहुत पसंद आती है। आए भी क्यों न आखिर इन क्रिस्पी नूडल्स पर यमी टॉपिंग्स का टेस्ट भी तो कमाल है

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Dec 23, 2017

American Chopsuey

American Chopsuey

अमेरिकन चौपसे बच्चों को बहुत पसंद आती है। आए भी क्यों न आखिर इन क्रिस्पी नूडल्स पर यमी टॉपिंग्स का टेस्ट भी तो कमाल है। हालांकि अमेरिकन चौपसे बनाने में थोड़ वक्त जरूर लग सकता है। यहां पढ़ें अमेरिकन चौपसे की रेपिसी -

सामग्री -

क्रिस्पी नूडल्स के लिए
4 कप हल्के उबले हुए हक्का नूडल्स
तेल , तलने के लिए

चौपसे टॉपिंग के लिए
1/2 कप स्लाईस्ड प्याज
1/2 कप शिमला मिर्च के स्ट्रिप्स्
1/2 कप पतले लंबे कटे हुए गाजर
1/2 कप पतली लंबी कटी हुई पत्तागोभी
1/2 कप उबले हुए नूडल्स्
1 1/2 टेबल-स्पून कोर्नफ्लॉर
2 टेबल-स्पून तेल
1 कप टमॅटो कैचप
2 टी-स्पून चिली सॉस
2 टेबल-स्पून विनेगर
1 टेबल-स्पून शक्कर
नमक स्वादअनुसार

विधि -

क्रिस्पी नूडल्स के लिए

एक गहरी नॉन-स्टिक कढ़ाई में तेल गरम करें, २ कप हक्का नूडल्स डालकर अच्छी तरह फैला लें और परत बना लें और उनके दोनों तरफ से सुनहरा और करारा होने तक तल लें। तेल सोखने वाले कागज़ पर निकाल लें। एक तरफ रख दें।

चौपसे टॉपिंग के लिए

कोर्नफ्लॉर को 1 1/2 कप पानी के साथ एक गहरे बाउल में अच्छी तरह मिला लें और एक तरफ रख दें। एक गहरी नॉन-स्टिक कढ़ाई में तेल गरम करें, प्याज डालकर मध्यम आंच पर 1 मिनट तक भून लें। शिमला मिर्च, गाजर और पत्तागोभी डालकर, मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक भून लें।

उबले हुए हक्का नूडल्स डालकर मध्यम आंच पर १ मिनट के लिए भून लें। टमॅटो कैचप और चिली सॉस डालकर अच्छी तरह मिला लें और बीच-बीच मे हिलाते हुए, मध्यम आंच पर 1 मिनट तक पका लें।

कोर्नफ्लार-पानी का मिश्रण, विनेगर, शक्कर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आंच पर ३ से ४ मिनट या सॉस के गाढ़ा होने तक, बीच-बीच में हिलाते हुए पका लें। 2 भागों में बांटकर एक तरफ रख दें। परोसने के तुरंत पहले, क्रिस्पी नूडल्स के एक भाग को परोसने की प्लेट पर रखें और चौपसे का एक भाग उपर डालें। तुरंत परोसें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।