9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रोटीन-फाइबर से भरपूर है बाजरा, सर्दियों में जरूर खाएं ये व्यंजन

बाजरा सर्दियों में खाने को मिलता और यह प्रोटीन, फाइबर, फॉसफोरस, मैगनीशियम और आइरन से भरपूर होता है।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Dec 20, 2017

bajra pulav recipe

bajra pulav recipe

बाजरा सर्दियों में खाने को मिलता और यह प्रोटीन, फाइबर, फॉसफोरस, मैगनीशियम और आइरन से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें कई तरह के अन्य मिनरल्स भी पाए जाते हैं। सर्दियों में पाचन शक्ति को दुरुस्त करने और शरीर को पोषण देने के लिए आपको अपनी डायट में बाजरा जरूर शामिल करना चाहिए। यहां पढ़ें बाजरे की दो स्पेशल रेसिपी -

बाजरे का पुलाव

सामग्री -

बाजरा - एक कप
पानी - 2 कप
छोटा आलू - एक
छोटा प्याज - एक
छोटी गाजर - एक
मटर के दाने - 1/4 कप
हरी, पीली, लाल शिमला मिर्च के जूलियन - तीनों एक-एक बड़ा चम्मच
हरी मिर्च बारीक कटी - एक
करी पत्ते - 6
हरा धनिया बारीक कटा - थोड़ा सा
मूंगफली के दाने - 25 ग्राम
काजू के टुकड़े - एक छोटा चम्मच
लाल मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी - एक चुटकी
राई - एक बड़ी चुटकी
नमक व काली मिर्च - स्वादानुसार
तेल

यूं बनाएं -

बाजरे को दो घंटे के लिए पानी में भिगो दें। बाद में इसी पानी में उसे नरम होने तक उबाल लें। छलनी में करके पानी झरने दें। आलू, गाजर, प्याज के लंबे पतले स्लाइस कर उबाल लें। दो बड़े चम्मच तेल गर्म कर करी पत्ता व राई का तडक़ा देकर प्याज, मूंगफली व काजू सौते करें। हरी मिर्च, लाल मिर्च, हल्दी, आलू, गाजर, मटर डालकर भूनें। बाजरा, तीनों शिमला मिर्च के जूलियन मिलाएं। नमक, काली मिर्च, नींबू का रस, हरा धनिया डालें।

बाकली

सामग्री -

दूध - एक लीटर
बाजरा - 70 ग्राम
पिस्ता - काजू लम्बे कटे-एक बड़ा चम्मच
केसर - 10 लच्छे
एक हरी इलायची का पाउडर
चीनी - स्वादानुसार

यूं बनाएं -

बाजरे को साफ कर किसी बारीक छलनी में करके धो लें। इसे छलनी में ही रहने दें, जिससे पानी बिल्कुल न रहे। इसे दो घंटे ऐसे ही रहने दें पर बीच में 2-3 बार अलट-पलट दें। फिर इसे 15-20 मिनट के लिए एक कपड़े पर फैला दें, जिससे बाजरा हल्का सा सूख जाएगा। अब इसे मिक्सी में कुछ सेकंड के लिए चला लें। बाजरा दरदरा सा हो जाएगा। इसे फटककर इसके छिलके हटा दें। केसर को एक चम्मच दूध में भिगो कर घोट लेेंं। एक भारी तले वाले भगोने में दूध को उबलने रखें, उबाल आने पर बाजरा डालें और फिर से उबाल आने के बाद आंच धीमी कर दें। बीच-बीच में चलाती रहें। बाजरे के नरम होने पर चीनी डाल दें। पांच-छह उबाल आने पर मेवे व घुटी केसर मिला दें। गर्म-गर्म सर्व करें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।