इंडियन रीजनल

कभी भी खाएं मेथी वाली कुरकुरी पापड़ी

ऐसा बहुत बार होता है जब दिन में हमें कुछ हल्का फुल्का सा खाने की इच्छा होती है। इसके लिए आप मेथी वाली कुरकुरी पापड़ी खा सकते हैं।

2 min read
Apr 09, 2018
methi para namkeen

ऐसा बहुत बार होता है जब दिन में हमें कुछ हल्का फुल्का सा खाने की इच्छा होती है। इसके लिए आप मेथी वाली कुरकुरी पापड़ी खा सकते हैं। यह बहुत ही स्वादिष्ट बनती है और छोटी मोटी भूख का परफेक्ट इलाज है। यहां पढ़ें मेथी वाली कुरकुरी पापड़ी की रेसिपी -

सामग्री -

ये भी पढ़ें

मेहमानों को खिलाएं ब्रेड कोफ्ता बिरयानी

मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
घी - 1/4 कप (60 ग्राम)
मेथी - ½ कप
नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
अजवायन - ½ छोटी चम्मच
तेल - तलने के लिए

विधि -

मेथी की डंडियां तोड़ कर पत्तियों को साफ कर लीजिए। मेथी को पानी से अच्छे से धोकर, छलनी में रखकर पानी सूखने तक सुखा लीजिए और पत्तियों को बारीक काट लीजिए।

बर्तन में मैदा निकाल लीजिए। मैदा में बारीक कटी हुई मेथी डाल कर मिक्स कर दीजिए। मैदा में बीच में थोडी सी जगह बनाकर इसमें नमक, अजवायन और घी डालकर मिला दीजिए। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पूरी के आटे से भी हल्का सख्त आटा गूंथ लीजिए। इतना आटा गूंथने में ½ कप पानी का उपयोग हुआ है। आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिए। आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा।

20 मिनिट बाद आटा सैट होकर तैयार है। हाथ पर थोड़ा सा घी लगाकर आटे को मसल लीजिए। आटे से छोटी छोटी लोइयां बना लीजिए। लोइयों को गोल करके पेड़े जैसा बनाकर तैयार कर लीजिए, एक लोई उठाएं और बाकी को ढककर ही रख दीजिए ताकि लोइयां सूखे नहीं।

इसके बाद बेलन और चकले पर थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लीजिए और लोई चकले पर रखकर बेलन की सहायता से 4-5 इंच के व्यास में एकदम पतला बेल लीजिए। फिर लोई को आधा करते हुए चाकू की सहायता से काट लीजिए। इसके बाद एक भाग को किनारे से उठाते हुए आगे ले जाते हुए मोड़ दीजिए और दूसरे भाग को भी इसी तरह किनारे से उठाते हुए आधा करते हुए तिकोना मोड़ेते हुए थोडा़ आगे तक ले जाएं, निमकी की शेप बन कर तैयार है। निमकी को एक अलग प्लेट में रख दीजिए। सारी लोइयों से इसी तरह निमकी बेल कर बनाकर तैयार करके प्लेट में रख लीजिए।

कढ़ाही में तलने के लिए तेल डालकर गरम कर लीजिए। निमकी तलने के लिए मीडियम से भी कम गरम तेल कि आवश्यकता होती है और आंच भी धीमी ही रखी जाती है। तेल के हल्का गरम होने पर एक बार में जितनी निमकी कढ़ाही में आ जाएं उतनी डाल दीजिए। निमकी पलट-पलट कर चारों ओर ब्राउन होने तक तल लीजिए। तली हुई निमकी को प्लेट में निकाल कर रख लीजिए। इसी तरह सारी निमकी तलकर प्लेट में निकाल कर रख लीजिए। 1 बार की निमकी पापड़ी तलने में 5-6 मिनिट लग जाते हैं और इतने आटे से 40 निमकी पापड़ी बन कर तैयार हो जाती हैं।

निमकी पापड़ी तैयार हैं। निमकी ठंडी होने के बाद किसी एअर टाइट कन्टेनर भर कर रख दीजिए और २ महीने तक जब आपका मन करे इसे खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।

ये भी पढ़ें

एक क्लिक में यहां पढ़ें दिनभर की बड़ी और चर्चित खबरें
Also Read
View All