इंडियन रीजनल

ब्रेकफास्ट में ट्राय करें पोहा ढोकला

अगर आप ढोकला खाने के शौकीन हैं और इन्हें अलग अलग तरीके से बना कर ट्राय करना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके काम की है।
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2018, 1:11 PM IST
poha dhokla
poha dhokla

अगर आप ढोकला खाने के शौकीन हैं और इन्हें अलग अलग तरीके से बना कर ट्राय करना चाहते हैं तो यह रेसिपी आपके काम की है। पोहा ढोकला बहुत ही टेस्टी और लाइट रेसिपी है। यह ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट डिश है। आप इसे बच्चों को टिफिन में दे सकते हैं, या फिर सफर में साथ भी ले जा सकते हैं। यहां पढ़ें पोहा ढोकला की रेसिपी -

सामग्री -

1/2 कप जाड़ा पोहा
1/2 कप सूजी
1 कप दही
1 टी-स्पून हरी मिर्च की पेस्ट
नमक , स्वाद अनुसार
1 टी-स्पून फ्रूट सॉल्ट
1 टेबल-स्पून तेल
1/2 टी-स्पून सरसों
एक चुटकी हिंग

सजाने के लिए
1 टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ धनिया

परोसने के लिए
ग्रीन चटनी

विधि -

दही और १ कप पानी को गहरे बर्तन में डालकर अच्छे से मिलाइए। अब उसमे सूजी, जाड़ा पोहा, हरी मिर्च की पेस्ट और नमक डालकर अच्छे से मिलाइए और १० मिनट के लिए एक तरफ रख दिजिए।

ढ़ोकला बनाने से पहले, मिश्रण पर फ्रूट सॉल्ट और 2 टी-स्पून पानी उपर से डालिए। जब बुलबले आना शूरु हो, तब मिश्रण को धीरे से मिलाइए। अब 175 ml (7") व्यास की चुपडी हुई थाली में मिश्रण डालकर उसे एकसमान फैलाइए। अब स्टिमर में १० से १२ मिनट या ढोकला पकने तक स्टिम करे और एक तरफ रख दीजिए।

एक छोटा पैन मे तेल गरम करें और उसमे सरसों डाले। जब सरसों चटखने लगे, तब उसमे हिंग डालिए। मध्यम आंच पर कुछ सेकंड भूनिए और इस तड़के को ढोकले के उपर फैलाइए। थोडा ठंडा होने के लिए एक तरप रखिए और चौकोर आकार में समान काटकर उपरसे धनिया डालकर सजाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।