इंडियन रीजनल

उड़द दाल अप्पम है टेस्टी नाश्ता

अप्पम साउथ इंडियन डिश है और इसे आमतौर पर नाश्ते में खाया जाता है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं और इन्हें कई तरीकों से बनाया जा सकता है
2 min read
• •
Updated: 18 Dec 2017, 10:09 AM IST
Urad dal appam
Urad dal appam

अप्पम साउथ इंडियन डिश है और इसे आमतौर पर नाश्ते में खाया जाता है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं और इन्हें कई तरीकों से बनाया जा सकता है। आज हम आपको उड़द दाल के अप्पम बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। इसके अलावा उड़द दाल से चटपटी चाट भी बनाई जा सकती है। यह भी बेहतरीन और पोषण से भरपूर नाश्ता हो सकता है। यहां पढ़ें उड़द दाल अप्पम और चटपटी उड़द दाल की टेस्टी रेसिपी -

उड़द दाल अप्पम है टेस्टी नाश्ता

अप्पम साउथ इंडियन डिश है और इसे आमतौर पर नाश्ते में खाया जाता है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं और इन्हें कई तरीकों से बनाया जा सकता है। आज हम आपको उड़द दाल के अप्पम बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। इसके अलावा उड़द दाल से चटपटी चाट भी बनाई जा सकती है। यह भी बेहतरीन और पोषण से भरपूर नाश्ता हो सकता है। यहां पढ़ें उड़द दाल अप्पम और चटपटी उड़द दाल की टेस्टी रेसिपी -

उड़द दाल अप्पम

सामग्री -

उड़द दाल उबली - एक कप
बेसन रोस्टेड - 1/2 कप
अदरक बारीक कटा - एक छोटा चम्मच
हरी मिर्च कटी - 1/2 छोटा चम्मच
जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
हींग - 1/4 छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
हल्दी - 1/4 छोटा चम्मच
लालमिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
आमचूर पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
तेल - एक छोटा चम्मच

यूं बनाएं -

कड़ाही में तेल गरम करके जीरा-हींग डालें। जीरा तडक़ने पर अदरक, हरीमिर्च, उबली उड़द की दाल, नमक व हल्दी डालकर भूनें। भुनने पर शेष मसाले मिलाएं। तैयार मिश्रण की बॉल्स बना लें। अप्पम मेकर के खानों में तेल लगाकर गरम करें। प्रत्येक खाने में एक-एक दाल बॉल रखें और ढककर चारों ओर से सुनहरी व कुरकुरे होने तक सेकें।

चटपटी उड़द दाल

सामग्री -

उड़द की दाल - एक कप
अदरक बारीक कटा - एक छोटा चम्मच
हरी मिर्च कटी - एक छोटा चम्मच
जीरा - एक छोटा चम्मच
हींग - 1/4 छोटा चम्मच
कालीमिर्च साबुत - 7 से 8
नमक - स्वादानुसार
हल्दी - 1/4 छोटा चम्मच
धनिया पिसा - एक छोटा चम्मच
लालमिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
नींबू का रस - एक बड़ा चम्मच
तेल - एक बड़ा चम्मच

यूं बनाएं -

दाल को धोकर ३-४ घंटे तक पानी में भिगोएं। फूल जाने पर पानी निकाल दें। कड़ाही में तेल गरम करके जीरा, कालीमिर्च, हींग व अदरक डालें। जीरा तडक़ने पर उड़द की दाल, हरीमिर्च, नमक, हल्दी व एक कप पानी डालें। अच्छी तरह मिलाकर मंदी आंच पर पकाएं। जब दाल गल जाए, तब शेष मसाले मिला कर तब तक भूनें, जब तक पानी सूख न जाएं। आंच से उतार कर नींबू का रस मिलाएं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।