लड़के ने मेरे साथ जबरदस्ती गंदा काम बार बार किया है, इसलिए उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
इंदौर. महज 13 साल के एक लड़के ने 15 साल की एक लड़की के साथ कई बार रेप किया, लड़की जब अचानक कुछ दिन पहले चक्कर खाकर गिरी तो उसके गर्भवती होने का पता चला, लड़की मां बन गई है, उसने एक बेटी को जन्म दिया है, इस मामले में लड़की ने साफ कहा दिया कि मैं कैसे इसे पालूंगी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं लड़की को भी सांत्वना दी जा रही है, ताकि वह इस सदमें से बाहर आ सके। वह डरी सहमी हुई है।
जानकारी के अनुसार ये घटना इंदौर शहर में हुई है, यहां 15 साल की लड़की अपनी मौसी के यहां आई थी, क्योंकि उनके यहां बच्चा हुआ था, इस कारण उसे संभालने के लिए उसे परिवार द्वारा भेजा गया था, यहां रहते हुए लड़की को वहीं समीप में रहने वाला महज 13 साल का लडक़ा अक्सर छेड़ता रहता था, एक दिन जब उस लड़की के मौसा-मौसी घर पर नहीं थे, तब उसने डरा धमका कर रेप कर दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी, इस कारण वह डर गई, इसके बाद उस लड़के ने कई बार लड़की के साथ रेप किया, कुछ दिन बाद लड़की वापस अपने घर चली गई, उसे आभास ही नहीं था कि ये रेप उसके लिए एक बड़ी मुसीबत बन जाएगा, एक दिन दीपावली की सफाई के दौरान जब वह चक्कर खाकर गिरी तो परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां पता चला कि वह गभर्वती है, तो पूरा राज खुलकर सामने आया, बेटी ने परिजनों को बताया कि जब वह इंदौर गई थी, तब वहीं पड़ोसी में रहने वाले लड़के ने उसके साथ बार बार रेप किया, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था।
24 अक्टूबर को बेटी को दिया जन्म
बताया जा रहा है कि इस लड़की ने दीपावली की रात को एक बेटी को जन्म दिया, फिलहाल वह खंडवा के अस्पताल में एडमिट है, उससे चलने फिरने की भी नहीं बन रही है, लड़की का कहना है कि मैं इसे कैसे पालूंगी, कम उम्र में मां बनने का केस बहुत कम आता है, ये केस सुनकर और देखकर चिकित्सक तक हैरान हैं।
लड़के को मिले कड़ी सजा
लड़की का कहना है कि लड़के ने मेरे साथ जबरदस्ती गंदा काम बार बार किया है, इसलिए उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।