31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

8950 रुपए बिका मालवा का पीला सोना, 4286 में गेहूं ने तोड़ा रिकार्ड, डालर चना भी 12000 बिका

कृषि उपज मंडी में गेहूं, चना सहित सोयाबीन के दाम व्यापारियों ने नीलामी में बढ़-चढक़र लगाए.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवास

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 28 Oct 2022, 12:50 PM IST

8950 रुपए बिका मालवा का पीला सोना, 4286 में गेहूं ने तोड़ा रिकार्ड, डालर चना भी 12000 बिका

8950 रुपए बिका मालवा का पीला सोना, 4286 में गेहूं ने तोड़ा रिकार्ड, डालर चना भी 12000 बिका

देवास. दीपावली अवकाश के बाद खुली कृषि उपज मंडी में गेहूं, चना सहित सोयाबीन के दाम व्यापारियों ने नीलामी में बढ़-चढक़र लगाए, जिसके कारण मालवा का पीला सोना 8950 रुपए क्ंिवटल, तो गेहूं 4286 रुपए क्ंिवटल तो डालर चना करीब 12 हजार रुपए प्रति क्ंिवटल के दाम पर नीलाम हुआ, पहली ट्राली नीलाम होते ही व्यापारियों ने मां अन्नपूर्णा के जयकारे लगाए, वहीं हनुमान चालीसा का पाठ करके काम धंधे की शुरूआत की, अनाज के अच्छे दाम मिलने के कारण किसानों में भी खुशी नजर आई, हर कोई ये कहता नजर आया कि ऐसी ही नीलामी सालभर हो तो मजे आ जाएंगे।

कृषि उपज मंडी देवास में दीपावली अवकाश के बाद जैसे ही शुरूआत हुई, आतिशबाजी के साथ माता मंदिर में पूजा अर्चना करने के साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, इस अवसर पर जैसे ही बोली लगाने का समय आया, तो हर व्यापारी मुहूर्त में खरीदने के चक्कर में बढ़ चढक़र भाव लगा रहा था, देखते ही देखते सोयाबीन के दाम 8 हजार रुपए क्रास करते हुए 8950 तक पहुंच गए, इसके बाद जिस किसान की सोयाबीन थी, उसे साफा पहनाकर श्रीफल भेंट कर मंडी नीलामी की शुरूआत की गई, इसके बाद गेहूं भी रिकार्ड तोड़ दाम 4 हजार रुपए क्ंिवटल से ऊपर बिका, इसी प्रकार डालर चने के दाम भी 12 हजार रुपए प्रति क्ंिवटल तक पहुंच गए। कुल मिलाकर उत्साह और उमंग के साथ मंडी में काम काज शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें : ट्रैक्टर पर बहनों के साथ ड्रायवर सीट पर बैठे मामा, बोले- खाओ कसम कोई पैसा तो नहीं लेता

आपको बतादें कि दीपावली के बाद व्यापारी नया साल मानते हुए मुहूर्त में ही सभी काम करते हैं, यही कारण है कि त्योहार पूर्ण होने के बाद शुक्रवार को खुली मंडी में मुहूर्त में ही दुकान और गोदाम खोले गए, पूजा अर्चना के साथ नीलामी भी शुभ मुहूर्त में की गई।