इंदौर

एमपी में 28 चौराहों का होगा चौड़ीकरण, पहले चरण में 6 पर काम

MP News : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के सभी चौराहों पर सुबह-शाम ट्रैफिक जाम होता है। नगर निगम अब 28 चौराहों का चौडीकरण करने जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Apr 2025, 11:58 AM IST
MP News

MP News : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के सभी चौराहों पर सुबह-शाम ट्रैफिक जाम होता है। एसजीएसआइटीएस कॉलेज द्वारा तैयार करवाई गई रिपोर्ट में भी कई चौराहों पर तकनीकी खामियां उजागर हुई थीं। नगर निगम अब 28 चौराहों का चौडीकरण करने जा रहा है। इसका उल्लेख बजट में भी किया गया था। पहले चरण में 6 चौराहों पर काम शुरू होगा। चौराहों का चौड़ीकरण होने से यातायात का दबाव कम होगा और वायु गुणवत्ता सुधरेगी।

28 चौराहों के चौड़ीकरण की योजना

मालूम हो, हाल ही में हुए अध्ययन में खुलासा हुआ था कि लेफ्ट टर्न चौड़े नहीं होने से ट्रैफिक जाम होता है। चौराहों पर जाम होने से एक साथ-एक समय में एकत्रित वाहनों के स्टार्ट रहने के कारण प्रदूषण बढ़ जाता है। तर्क है कि चौराहों पर लेफ्ट टर्न चौड़े होने से वाहन सुगमता से गुजरते रहेंगे। इस पर काम तो पहले भी हुआ, लेकिन बेअसर रहा। अब नए सिरे से 28 चौराहों के चौड़ीकरण की योजना बनाई है। बजट में घोषणा के बाद अब नगर निगम ने पहले चरण में 6 चौराहों के सुधार और सौंदर्यीकरण के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। योजना के अनुसार चौराहों पर इतनी हरियाली की जाएगी कि वाहनों से निकले धुएं के दुष्प्रभाव को आधा किया जा सके।

लेफ्ट टर्न चौड़ीकरण में पहले छह चौराहे

  • गीता भवन
  • इंद्रप्रस्थ
  • जीपीओ चौराहा
  • बिचौली मर्दाना अंडरपास
  • कनाड़िया बायपास
  • एमजी रोड
Updated on:
13 Apr 2025, 11:58 AM IST
Published on: