इंदौर

Special Train: 3 राज्यों के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 14 स्टेशनों में होगा स्टॉपेज

holi Special Train: रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। होली के मौके पर यात्रियों के बढ़ते दवाब को देखते हुए इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा....

2 min read
Feb 27, 2026
Special Train (Photo Source - Patrika)

holi Special Train: होली के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि इंदौर से महाराष्ट्र की तरफ जाने वाली ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है। प्योहार के कारण बाहर रहने वाले लोग अपने परिवार से मिलने पुणे, मुंबई और आसपास के शहरों का रुख करते हैं। ऐसे में अगर टिकट कन्फर्म न हो तो परेशानी बढ़ जाती है। इसीलिए रेलवे ने इंदौर से खड़की (पुणे) के बीच स्पेशल ट्रेन स्पेशल किराये के साथ चलाने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें

Metro Project: ऑरेंज और ब्लू लाइन के लिए ली जाएगी ’22 एकड़’ जमीन, अधिसूचना जारी

क्या रहेगी ट्रेन की टाइमिंग

यात्रियों के चलने वाली स्पेशल ट्रेन 09324 इंदौर-खड़की स्पेशल इंदौर से 4 मार्च से 25 मार्च तक चलेगी। यह ट्रेन इंदौर से प्रति बुधवार को 11.15 बजे चलकर अगले दिन 2.50 बजे खड़की पहुंचेगी। वहीं, 09323 खड़की-इंदौर स्पेशल खड़की से 5 से 26 मार्च तक चलेगी। यह ट्रेन खड़की से प्रति गुरुवार को सुबह 4.40 बजे चलेगी तथा गुरुवार को ही रात 23.55 बजे इंदौर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि यह ट्रेन दोनो दिशाओं में देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत, वलसाड़, वापी, वसई रोड, भिवंडी रोड, कल्याण एवं लोनावाला स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।

कैसे बुक करें टिकट

इस ट्रेन की बुकिंग 27 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। यात्री पीआरएस काउंटर के साथ-साथ ऑनलाइन ऐप और वेबसाइट के जरिए भी टिकट बुक कर सकते हैं। रेलवे ने इस ट्रेन में एसी, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच लगाए हैं। इसका मतलब है कि हर वर्ग के यात्रियों के लिए यात्रा का विकल्प उपलब्ध रहेगा।

होली के समय टिकटों की डिमांड बहुत ज्यादा रहती है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे जल्द से जल्द टिकट बुक करें। वेटिंग लिस्ट से बचने के लिए पहले से योजना बनाना जरूरी है।

ये भी पढ़ें

15 से 25 साल के यंगस्टर्स हो रहे ‘थायरॉयड’ का शिकार, लापरवाही पड़ेगी भारी

Published on:
27 Feb 2026 02:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर