इंदौर

पिता के अंतिम संस्कार के बाद साधा निशाना, महिला शूटर ने जीता गोल्ड

MP News: बीएसएफ सेंट्रल शूटिंग टीम की महिला शूटर का दिखा साहस और समर्पण, भाई ने फोन पर बताया तो वे अंतिम संस्कार में शामिल होने गुजरात गईं, लौटकर जीता स्वर्ण पदक...
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Mar 2025, 9:57 AM IST
MP News
MP News

MP News: बीएसएफ सेंट्रल शूटिंग टीम की महिला शूटर ने साहस और समर्पण की नजीर पेश की। रेवती रेंज में हुई स्पर्धा में शामिल गुजरात की महिला कॉन्स्टेबल जेमिटी सूर्या के पिता का निधन 20 मार्च को हो गया। भाई ने फोन पर बताया तो वे अंतिम संस्कार में शामिल होने गुजरात गईं। लौटीं तो 27 मार्च बिग बोर फ्री राइफल 300 मीटर (महिला) (Free Rifle 300m Women) में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीत लिया। उनके प्रदर्शन की बदौलत सीमा सुरक्षा बल ने 18वीं अखिल भारतीय पुलिस शूटिंग खेल चैंपियनशिप (18th All India Police Shooting Sports Championship) का महिला खिताब जीता।

समर्पण ऐसा...छुट्टी पर थीं, रेंज में लौटीं

पिता के निधन की सूचना पर जेमिटी को शूटिंग टीम के प्रभारी अधिकारी संजय सिंह ने अंतिम संस्कार में जाने के लिए छुट्टी पर भेज दिया। लेकिन वे 27 मार्च की सुबह अपनी मर्जी से रेवती रेंज में लौट आईं। स्पर्धा में 600 में से 575 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। शनिवार को ट्रॉफी वितरण के दौरान सीएसडब्ल्यूटी बीएसएफ के महानिरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने उसके प्रदर्शन, समर्पण की प्रशंसा की।


Updated on:
31 Mar 2025, 9:57 AM IST
Published on: