27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाईवे से गुजरना अब महंगा, 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर खाली होगी आपकी जेब

Toll Tax: 1 अप्रैल से हाईवे से गुजरना पड़ेगा महंगा, एमपी में कल से फिर बढ़ रहा टोल टैक्स, जानें अब टोल प्लाजा पर कितनी खाली होगी आपकी जेब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 31 Mar 2025, 9:04 AM IST

Toll Tax in MP

Toll Tax in MP

Toll Tax in MP: हाईवे (Highway) से गुजरना 1 अप्रेल से फिर महंगा होने जा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( एनएचएआइ) ने अपने टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर राशि बढ़ा दी है। इंदौर-देवास बायपास, मांगलिया और इंदौर-अहमदाबाद माछलिया घाट पर टोल पर राशि बढ़ा दी गई है। अब लोगों को 100 से 340 रुपए तक देने होंगे।

मांगलिया, देवास बायपास पर नए साल में दूसरी बार राशि बढ़ाई गई है, जबकि सड़कें कई जगह खराब भी हैं। एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमेश बांझल ने बताया, साल में एक ही बार टोल बढ़ाया जाता है। मांगलिया और देवास बायपास के टोल की राशि हाईवे में शामिल नहीं थी, इसलिए दूसरी बार बढ़ाई गई है। केंद्र सरकार के महंगाई निर्धारण के हिसाब से डब्ल्यूपीआइ (होलसेल प्राइज इंडेक्स) जारी किया जाता है। इसी आधार पर राशि बढ़ती है।

कार के 65 की जगह लगेंगे 100 रुपए

कार से इंदौर बायपास से देवास की ओर जाने पर पहले 65 रुपए लगते थे। अब 100 रुपए देने होंगे। टैक्सी, मिनी बस और अन्य हल्के माल वाहनों को 105 की जगह 160 रुपए देने पड़ेंगे। बस और ट्रकों से 340 रुपए की वसूली होगी। माछलिया घाट पर ज्यादा रुपए खर्च करने पड़ेंगे। खंडवा और मुंबई हाईवे के रेट में वृद्धि आने वाले समय में की जाएगी। इंदौर-देवास बायपास और मांगलिया टोल के 20 किमी के गैर कमर्शियल स्थानीय वाहनों को 350 रुपए में मासिक पास की सुविधा दी जाएगी।

64 टोल...बैतूल, ग्वालियर में रुपए 5 बढ़ा

मध्य प्रदेश में एनएचएआइ के 64 टोल प्लाजा हैं। भिंड जिले में मालनपुर बरेठा में कार-जीप के टैक्स में वृद्धि नहीं की है, लेकिन बस-ट्रकों के लिए 150 से बढ़ाकर 155 रुपए किए गए हैं। वहीं, छौंदा टोल पर जीप-कार के टैक्स 95 से बढ़ाकर 100 तो बैतूूल में 105 से बढ़ाकर 110 किया गया है।

ये भी पढ़ें: अप्रैल में छुट्टियों की भरमार, वीकेंड पर कर सकते हैं घूमने की प्लानिंग