27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अप्रैल में छुट्टियों की भरमार, वीकेंड पर कर सकते हैं घूमने की प्लानिंग

Public Holidays: मध्य प्रदेश सरकार ने घोषित किए सार्वजनिक अवकाश, यहां जानें अप्रैल 2025 छुट्टियों की पूरी लिस्ट...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 29 Mar 2025, 4:15 PM IST

Public Holiday in April

Public Holiday in April

Public Holiday: इस बार अप्रैल (April 2025) का महीना तीज त्योहार के साथ शुरू हो रहा है। ऐसे में अप्रैल (April 2025) की शुरुआत ही छुट्टी के साथ हो रही है। 1 अप्रैल को गणगौर पर्व (Gangaur Festival on April 1) के कारण एमपी के कुछ जिलों में स्थानीय अवकाश (Local Holiday) घोषित किए गए हैं, तो वहीं पूरे अप्रैल महीने में मध्य प्रदेश सरकार ने 6 अवकाशों की घोषणा भी की है।

सार्वजनिक छुट्टियों के साथ ही 4 रविवार, 2 शनिवार भी शामिल कर लिए जाएं तो अप्रैल में इस बार छुट्टियों की भरमार है। इस महीने में एक साथ 12 दिन ऐसे होंगे जब बैंक, स्कूल और दफ्तर बंद रहेंगे। वहीं एक वीकेंड ऐसा आएगा जिसमें आप एक साथ तीन छुट्टियां लेकर वीकेंड पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। यहां जानें मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने अप्रैल में कब-कब घोषित किया सार्वजनिक अवकाश (Public Holidays in April)....?

बैंक भी रहेंगे बंद

1 अप्रैल को बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी का कार्य किया जाता है। इसलिए 1 अप्रैल को बैंकों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

अप्रैल 2025 में छुट्टियों की भरमार, स्कूल, बैंक और दफ्तर भी रहेंगे बंद (April 2025 Holiday List)

1 अप्रैल - मंगलवार- बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी और गणगौर उत्सव (Local and Bank Holidays)

6 अप्रैल - रविवार - रामनवमी

10 अप्रैल - गुरुवार - महावीर जयन्‍ती

14 अप्रैल - सोमवार - डॉ. अम्‍बेडकर जयंती/वैशाखी

18 अप्रैल - शुक्रवार - पुण्‍य शुक्रवार (गुड फ्रायडे)

30 अप्रैल- बुधवार- परशुराम जयन्‍ती

शनिवार के अवकाश भी रहेंगे

12 अप्रैल को दूसरा और 26 अप्रैल को चौथा शनिवार है, इसलिए बैंकों और दफ्तरों में अवकाश रहेगा।

रविवार के अवकाश

- 6 अप्रैल

- 13 अप्रैल

- 20 अप्रैल

- 27 अप्रैल

ये भी पढ़ें: 1 अप्रैल से लागू हो रही नई कलेक्टर गाइडलाइन, खेती की जमीन से लेकर फ्लैट तक महंगे

ये भी पढ़ें: एमपी में बंद होंगे 51 स्कूल, सामने आई बड़ी वजह