27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के इस जिले में बंद होंगे 51 स्कूल, सामने आई बड़ी वजह

MP News: एमपी के रायसेन जिले का मामला, शिक्षा विभाग ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव के साथ सत्र का शुभारंभ होगा, जबकि निजी स्कूलों में लटकेंगे ताले, जानें क्या है वजह, क्यों बंद होंगे ये स्कूल...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 27 Mar 2025, 4:13 PM IST

MP News

MP News: नया शिक्षा सत्र एक अप्रेल से शुरू होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव के साथ सत्र का शुभारंभ होगा। जबकि निजी स्कूलों (Private School in MP) की मान्यता को लेकर अभी भी कागजी कार्रवाई जारी है। इस साल निजी स्कूलों की मान्यता को लेकर शिक्षा विभाग के निर्देशों के चलते जिले के 51 स्कूलों में ताला डल जाएगा।

मान्यता रीन्यू करने के लिए नहीं दिया आवेदन

इन स्कूलों में दर्ज रहे बच्चों को अब दूसरे स्कूलों में प्रवेश लेना होगा। इन स्कूलों ने मान्यता नवीनीकरण (Renewal of accreditation) के लिए आवेदन नहीं किया है। लिहाजा इनकी मान्यता स्वत: ही खत्म हो गई है। बाकी स्कूलों के आवेदनों पर अनुमोदन का काम डीपीसी कार्यालय में किया जा रहा है। बुधवार तक 345 स्कूलों की मान्यता का अनुमोदन हो चुका था, बाकी बचे 80 स्कूलों के लिए 31 मार्च तक अनुमोदन करना होगा।

इस बार टीसी के लिए नहीं भटकेंगे स्टूडेंट्स

स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र (MP Education Session 2025-26) एक अप्रेल से प्रारंभ होगा। पहले दिन जिले भर में स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। इसको लेकर व्यापक रूप से तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व की कक्षाओं में पढ़ाई करने के बाद नई संस्था में जाने के लिए छात्रों को इस बार टीसी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) ने निर्देश जारी किया है कि संबंधित स्कूलों के शिक्षक अपने यहां के छात्रों का एडमिशन नजदीकी पोषक संस्था में अगली कक्षा में कराएंगे। जिस स्कूल से छात्र अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे वहां के शिक्षक ही पूरा दस्तावेज नजदीकी पोषक संस्था को उपलब्ध कराते हुए एडमिशन कराएंगे। इस नई व्यवस्था से उन छात्रों को ही केवल टीसी लेने की जरूरत पड़ेगी जो संबंधित पोषक संस्था के बजाए किसी और संस्था में प्रवेश लेना चाहते हैं।

जस के तस खड़े हैं जर्जर भवन

बीते सत्र के दौरान अगस्त माह में सागर जिले में जर्जर भवन गिरने के हादसे के बाद रायसेन में एसडीएम ने नगर के कुछ स्कूलों का निरीक्षण किया था। जहां पुराने जर्जर भवन को गिराने के निर्देश डीइओ को दिए थे। लेकिन अभी तक जर्जर भवन जस के तस खड़े हैं। पाटनदेव प्राथमिक स्कूल के दो कक्षों के बीच सालों पुराना जर्जर भवन है। यह खतरनाक साबित हो सकता है, लेकिन विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

पहले दिन से बटेंगी पुस्तकें

नए शिक्षा के पहले दिन से ही विद्यार्थियों को निशुल्क पुस्तकों का वितरण किया जाएगा। जितने विषय की पुस्तकें आई हैं, उनको विकासखंड स्तर से स्कूलों तक पहुंचा दिया गया है। उनका वितरण किया जाएगा। बाकी विषयों के लिए डिमांड भेजी गई है।

शाला प्रबंधन समितियों की बैठक चार को

प्रवेश उत्सव के बाद 4 अप्रेल को सरकारी स्कूलों (MP Government School) में शाला प्रबंधन एवं विकास समितियों की बैठक का आयोजन किया जाएगा। उसमें विद्यालय के पूर्व छात्रों को भी आमंत्रित किया जाएगा। उपस्थित सदस्यों से छात्रों के नामांकन, उपस्थिति, उपलब्धि स्तर तथा सत्र के लिए अध्ययन-अध्यापन की प्रस्तावित कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी। स्कूलों में पढ़ाई के साथ ही सांस्कृतिक एवं खेल कूद गतिविधियों का आयोजन भी होगा।

476 से 425 बचे निजी स्कूल

बीते शिक्षा सत्र में जिले में 476 निजी स्कूल थे। शिक्षा विभाग ने स्कूलों की मान्यता के नवीनीकरण के लिए कड़ी शर्तें रखीं, जिनका स्कूल संचालकों ने विरोध भी किया, लेकिन विभाग ने शर्ते वापस नहीं ली। जिससे कई स्कूल मापदंडों पर खरे नहीं उतरे और नवीनीकरण के लिए आवेदन नहीं किया। मान्यता के लिए 449 स्कूलों ने आवेदन किया था। जिनमें से 426 ने आवेदन लॉक किया। इसके बाद 425 ने फीस जमा की। इस तरह 425 स्कूल नए सत्र में चालू रहेंगे। इन स्कूलों के आवेदनों को डीपीसी कार्यालय से अनुमोदन दिया जा रहा है। अब तक 345 स्कूलों का अनुमोदन हो चुका है। बाकी 80 स्कूलों का अनुमोदन 31 मार्च तक करना है।

प्रवेशोत्सव के लिए स्कूलों में तैयारियां जारी

प्रवेशोत्सव के लिए स्कूलों में तैयारियां जारी हैं। विभाग के निर्देशानुसार आयोजन किए जाएंगे। बच्चों को पुस्तकों का वितरण पहले दिन से ही किया जाएगा। पाटनदेव स्कूल राज्य शिक्षा के अधीन है, उसके बारे में जिला शिक्षा केंद्र निर्णय लेगा।

-डीडी रजक, जिला शिक्षा अधिकारी

ये भी पढ़ें: क्या आपको भी बार-बार आता है एक ही विचार? अगर हां तो आपको हो सकती है ये गंभीर बीमारी…

ये भी पढ़ें: इंदौर के भावना सिंह हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में काट रहे थे फरारी