इंदौर

टेकऑफ से पहले रोकी गई ‘Air india’ की फ्लाइट, 5 घंटे बैठे रहे 163 यात्री

MP News: इंदौर से मुंबई जाने वाले फ्लाइट में आई टेक्निकल मिस्टेक के कारण यात्रियों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा.....

2 min read
Nov 06, 2025
एयर इंडिया की फ्लाइट को टेकऑफ से पहले रोक दिया गया। प्रतिकात्मक फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)

MP News: इंदौर के देवी अहिल्या बाई होल्कर एयरपोर्ट से मुबंई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को टेकऑफ से पहले रोक दिया गया। जानकारी के मुताबिक इंदौर से मुबंई जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2750 रनवे पर रोक दी गई। बताया जा रहा है कि पायलट को अचानक फायर इंडिकेशन अलार्म मिला, जिसके बाद ATC ने विमान को वहीं रोकने के निर्देश दिए। जिसके चलते फ्लाइट में मौजूद 163 यात्री 5 घंटे तक अंदर ही बैठे रहे। जिस फ्लाइट को शाम 7:50 बजे उड़ान भरना थी, वो रात 11.41 मुंबई के उड़ान भर सकी।

ये भी पढ़ें

सरकारी प्रोजेक्ट: जमीन की कीमत बढ़ी तो…भू-मालिक को मिलेगा 20% हिस्सा

नहीं मिली स्पष्ट जानकारी

फ्लाइट लेट होने के इस पूरे मामाले के बारे में यात्रियों का कहना है कि एयरपोर्ट पर इस बारे में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा था। फ्लाइट लेट होती जा रही थी लेकिन कोई भी जवाब देने को तैयार नहीं हुआ कि किन कारणों से विमान को रोका गया है। एक यात्री ने फ्लाइट डिले होने के चलते सिविल एविएशन मंत्रालय के डीजी फैज अहमद किदवई को भी जानकारी दी. लेकिन उसके बाद भी स्थिति काफी देर तक स्थिति ऐसे ही बनी रही।

कई फ्लाइट्स हो गई लेट

बीते दिन इंदौर एयरपोर्ट से जाने वाली कई और फ्लाइट लेट हो गई। इंदौर मुंबई के साथ ही इंदौर से जाने वाली पुणे गोवा भी 3 घंटे देरी से रवाना हुई। वहीं चेन्नई जाने वाली फ्लाइट भी तकरीबन 3 घंटे से अधिक लेट हुई। शारजहां, रायपुर सहित आधा दर्जन उड़ाने भी अलग-अलग कारणों के चलते एक से दो घंटे देरी से यहां से रवाना हुई।

मुबंई एयरपोर्ट पर हंगामा

बीते दिन मुंबई से जबलपुर आने वाली इंडिगो की उड़ान बुधवार सुबह 4 घंटे देरी से रवाना हुई। विमान के कैप्टन ने अचानक ‘सिक’ रिपोर्ट दे दी। इससे विमान तय समय पर उड़ान नहीं भर सका। देरी से नाराज यात्रियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर हंगामा कर दिया। जबलपुर एयरपोर्ट पर भी परेशानी का माहौल रहा, क्योंकि यही विमान दिल्ली के लिए भी रवाना होना था। जबलपुर से दिल्ली जाने वाले 143 यात्री भी प्रतीक्षा करते रहे। मुंबई व जबलपुर दोनों जगह हंगामा बढ़ा तो एयरलाइन ने दूसरे पायलट को बुलाया।

ये भी पढ़ें

डाक विभाग की नई सेवा शुरु, अब घर बैठे भेज सकेंगे ‘पार्सल’

Published on:
06 Nov 2025 11:44 am
Also Read
View All

अगली खबर