
Firoz Khan : मध्यप्रदेश के इंदौर में एक पुलिस आरक्षक के पास 6 करोड़ की सपंत्ति मिली है। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर के प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान के निवास एवं अन्य ठिकानों पर लोकायुक्त की सर्च कार्यवाही चल रही है। बताा जा रहा है कि उसके पास से कई मकानों-प्लाट के दस्तावेज मिले हैं। आज सुबह 06.00 बजे प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान के देवास स्थित आवास गृह 12 बी आदर्श नगर, देवास एवं अन्य 14 स्थानों पर लोकायुक्त इंदौर एवं उज्जैन की टीम द्वारा सर्च कार्यवाही की गई।
आवेदक द्वारा विपुस्था, लोकायुक्त इंदौर संभाग इंदौर में पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय को शिकायत प्रस्तुत की गई थी कि प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर से लगातार अनुपस्थित है। वह पुलिस विभाग में पदस्थ होने का प्रभाव बताकर देवास क्षेत्र में विवादित जमीनों, प्लॉटों एवं सम्पत्ति संबंधी मामलों में हस्तक्षेप करता है। अन्य व्यक्तियों के माध्यम से विवादित जमीन और प्लॉट के लेन-देन से संबंधित गतिविधियों में सम्मिलित है। उनके द्वारा अपनी पत्नि, माताजी एवं अन्य महिला रोशनी वर्मा के नाम विभिन्न सम्पत्ति विगत कुछ समय में क्रय की गई है। उनके पास अनेक वाहन भी है। प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान के द्वारा लकडी का कारोबार भी किया जाता है तथा अवैध साधनों से उनके द्वारा अनेक अनुपातहीन सम्पत्तियां कय की गई है। आरोपी द्वारा अपने आदर्श नगर स्थित निवास के पास में नवीन आवास का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
शिकायत की जांच उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान के माध्यम से कराई गई तो आरोपी की अनेक सम्पत्तियों का खुलासा हुआ। आरोपी फिरोज खान द्वारा वेतन से अनुमानित आय 7500000 रुपए प्राप्त की गई है तथा अन्य आय मिलाकर कुल 19384440 रुपए आंकी गई है। इसके विरुद्ध आरोपी द्वारा अभी तक की जांच में लगभग 62667879 रुपये की अनुपातहीन सम्पत्ति पाई गई है। आवेदक पुत्र एवं उनके पिता के मध्य ग्राम गुरान तहसील सांवेर में भूमि का विवाद चल रहा है। इस विवाद का लाभ उठाते हुये आरोपी फिरोज खान द्वारा अपनी परिचित महिला रोशनी वर्मा के नाम से आवेदक के पिता से लगभग 21.75 बीघा कृषि भूमि का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करवा लिया है। जांच पर से यह भूमि परोक्ष रुप से आरोपी फिरोज खान द्वारा ही क्रय किये जाने का अनुबंध किया जाना प्रमाणित पाया गया है।
आरोपी की माता एवं पत्नि के नाम साहिल ट्रेडिंग कम्पनी फर्म भी पाई गई है जो कंपनी के अकाउंट में भी करोडों रुपये की राशि का लेन-देन होना पाया है। प्रथमदृष्टया रोशनी वर्मा द्वारा भी रोशनी सेल्स एण्ड सर्विस नामक फर्म का संचालन किया जाना पाया गया है। फिरोज खान के साथ मिलकर भूमि क्रय में भूमिका पाये जाने से इनको भी आरोपी बनाया गया है।
आरोपी फिरोज खान द्वारा रियल स्टेट में भी रॉयल ग्रीन रियल स्टेट नामक फर्म के माध्यम से इन्वेस्टमेंट किया जाना प्रथम दृष्टया पाया गया है।
01- मकान नम्बर 12-बी आदर्श नगर देवास (आरोपी का निवास) एवं देवास सीनियर वार्ड क्रमांक 30 आदर्श नगर कॉलोनी में अंदर की ओर भूखण्ड कमांक 12 पर निर्मित मकान
02- मकान नम्बर 379/6 महेश यादव नगर, दिनेश किराना के पास बाणगंगा इंदौर (सह आरोपी रोशनी वर्मा का निवास)
03- फ्लैट नम्बर 102, 202, मनोरमा अपार्टमेंट स्कीम नम्बर 94, भूखण्ड क० ईडी-62, रिंग रोड इंदौर (आरोपी द्वारा अपनी माता वहीदा खॉन के नाम कय फ्लैट)
04- फ्लैट कमांक 505 श्रीदेवी अपार्टमेंट, भूखण्ड कमांक 249, श्रीनगर कॉलोनी मेन, इंदौर
05- ग्राम गजीपुरा पटवारी हल्का नम्बर 14 तहसील बागली जिला देवास की सर्वे कमांक 142 एवं82 की कृषि भूमियां
06-राधागंज देवास स्थित आरोपी के चालक नफीस खॉन का आवास
07- ग्राम आबादी इटावा स्थित पुष्पकुंज कॉलोनी में अंदर की ओर स्थित प्लाट क्रमांक 04
08-देवास के वार्ड कमांक 07 में स्थित पुष्पकुंज कॉलोनी में भूमि सर्वे नम्बर 26/1 स्थित प्लाट
09- देवास के वार्ड क्रमांक 07 में स्थित पुष्पकुंज कॉलोनी में भूमि सर्वे नम्बर 26/1/मिन-1 पैकी पर स्थित भूखण्ड
10- देवास विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित विजय नगर कॉलोनी में एचआईजी जूनीयर भवन कमांक 34
11- देवास सीनियर इंदिरा गांधी नगर कॉलोनी देवास का भूखण्ड कमांक 28 एवं 29
12- ग्राम गुरान तहसील सांवेर में 10.2 बीघा एवं 11.77 बीघा की भूमि सर्वे क्रमांक 403, 776, 781, 788 एवं सर्वे क्रमांक 129/1, 129/2, 144, 145, 153/2/2, 154/2, 155/2
13- ग्राम जेतपुरा पटवारी हल्का नम्बर 17 तहसील व जिला देवास बाय पास स्थित व्यासायिक भूखण्ड
14- ग्राम जेतपुरा तहसील व जिला देवास के पटवारी हल्का नम्बर 17 में बाय पास से जेतपुरा तक रोड के अंदर की ओर स्थित कृषि भूमि
15- ग्राम गद्दूखेडी पटवारी हल्का नम्बर 50 तहसील व जिला देवास की कृषि भूमि