इंदौर

गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल कर गले पर लगाई बंदूक और चला दी गोली, चीखती रह गई युवती

परदेशीपुरा क्षेत्र में बीएएलएलबी छात्र द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
2 min read
• •
Jul 22, 2019
indore
गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल कर गले पर लगाई बंदूक और चला दी गोली, चीखती रह गई युवती

इंदौर. परदेशीपुरा क्षेत्र में बीएएलएलबी छात्र द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि छात्र का फोन पर गर्लफ्रेंड से से विवाद हुआ। इसके बाद उसने गुस्से में अपने दादा की लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक की नली गले पर लगाई फिर युवती को वीडियो कॉल किया। छात्र ने खुद को गोली मारने की बात कही तो युवती ने परिजन को फोन कर घटना बताई। परिजन जब तक उसके पास पहुंचते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

क्लर्क कॉलोनी निवासी नयन (20) पिता राजेश मौर्य ने शनिवार रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह बीएएलएलबी अंतिम वर्ष का छात्र था। मेघदूत गार्डन के पास वह सेंडविच का ठेला लगाता था। परिवार में दादा, मां, पिता, भाई आयुष व अंकित हैं। दादा व पिता प्रॉपर्टी ब्रोकर का काम करते हैं। नयन का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो-तीन दिन से उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

दादाजी की सेवा की और फिर कमरे में आ गया

शनिवार सुबह से ही दोनों का फोन पर विवाद होने लगा। रात में आने के बाद वह दादा के पास बैठा। उनका कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हुआ था। उनकी मालिश करने के बाद नयन उनसे पुरानी बाते करने लगा। बाद में अपने कमरे में चला गया। रात में उससे विवाद के बाद युवती को वीडियो कॉल किया। उसने बताया कि गले पर बंदूक लगा रखी है। वह गोली मारकर आत्महत्या करने वाला है। यह देख युवती घबरा गई। उसने नयन की मां रीता को फोन कर घटना की जानकारी दी। उस समय मां-पिता घर की छत पर थे। वे भागकर नीचे आए तब तक कमरे से गोली चलने की आवाज आ गई। कमरे का दरवाजा बंद था। खिडक़ी से अंदर देखा तो नयन खून से लतपथ पड़ा था। दरवाजा तोडक़र उसे बाहर निकाला गया। परिजन उसे तुरंत बॉम्बे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी मिलने पर परदेशीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रेम-प्रसंग का मामला

टीआई विनोद दीक्षित ने बताया कि युवती से प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या की बात सामने आई है। परिजन ने बताया कि उनका किसी बात पर विवाद चल रहा था। एफएसएल टीम ने रविवार को घर की जांच की, जिस १२ बोर की बंदूक से नयन ने खुद को गोली मारी, वह उसके दादा की लाइसेंसी बंदूक है। पुलिस ने उसे जब्त किया है। एक गोली बंदूक में फंसी हुई थी।

Published on:
22 Jul 2019 01:21 pm