इंदौर

BIG BREAKING : मध्यप्रदेश के कई शहरों में भूकंप के झटके

इंदौर, बड़वानी, धार और अलीराजपुर जिले में महसूस किए गए भूकंप के झटके
2 min read
• •
Updated: 19 Feb 2023, 4:34 PM IST
eartquake.jpg

इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर सामने आ रही है। इंदौर और उसके आसपास के जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है रविवार दोपहर को 12 बजकर 54 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई है और ये भी जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि जमीन से करीब 10 किमी. अंदर भूकंप का केन्द्र बिंदू था। भूकंप के कारण अचानक धरती के हिलने से लोग दहशत में आ गए। हालांकि अभी तक किसी भी तरह की कोई जनहानि की कोई खबर कहीं से सामने नहीं आई है।

इन जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके
जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर 12 बजकर 54 मिनट पर इंदौर के कुछ इलाकों के साथ ही धार, बड़वानी और अलीराजपुर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। एकाएक धरती के हिलने से लोग दहशत में आ गए और अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केन्द्र बिंदू जमीन से 10 किमी. नीचे था। अब तक किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। लोगों ने अपने घरों में चीजों को हिलते हुए देखा तो उन्हें पता चला कि ये भूकंप के झटके हैं। इसके बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए। कुछ देर के लिए लोगों के बीच दहशत देखी गई। बाद में जब किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली।

पिछले साल नवंबर में भी आया था भूकंप
बता दें कि इससे पहले पिछले साल एक नवंबर को जबलपुर समेत छह जिलों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। तब भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई थी। तब भूकंप का केंद्र जबलपुर से 35 किमी दूर और डिंडौरी से 10 किमी दूर दर्ज किया गया था। भूकंप का हाइपो सेंटर 10 किमी की गहराई में मिला था।

देखें वीडियो- आसमान में दिखा रहस्यमयी FLYING OBJECT

Published on: