इंदौर

MP से भाजपा सांसद को राष्ट्रीय स्तर पर मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, यहां फंसा मामला

BJP High Command: अटकलें लगाई जा रही है कि संगठन में मध्य प्रदेश के बड़े नेता को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

2 min read
May 24, 2026
bjp high command may give big role to this BJP MP (फोटो- Patrika.com)

BJP High Command: भाजपा में राष्ट्रीय स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारियां चल रही है। अटकलें लगाई जा रही है कि संगठन में मध्य प्रदेश के बड़े नेता को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि, इसी बीच बड़े नेता की पत्नी के सोशल मीडिया पोस्ट ने बवाल मचा दिया जिसके बाद राजनीति में बवाल हो गया।

दरअसल, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर खजुराहो लोकसभा सीट के सांसद वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा ने सरकार पर तंज कसते हुए फेसबुक पर पोस्ट डाली जिससे नया सियासी भूचाल आ गया है। बता दें कि, भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में शर्मा को महत्वपूर्ण पद मिलने की प्रबल संभावनाएं है और पत्नी के इस बयान से नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। बता दें कि, स्तुति पहले भी संगठन के एक वरिष्ठ नेता पर विवादित ट्वीट कर चुकी है।

ये भी पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस में पुलिस SHO की भूमिका संदिग्ध, वकील ने किया बड़ा दावा

राष्ट्रीय स्तर पर मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, पत्नी के पोस्ट ने मचाया बवाल

मध्य प्रदेश तो ठीक राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा संगठन में अपनी पेठ रखने वाले भाजपा सांसद वीडी शर्मा अपनी पत्नी के बयान से संकट में नजर आ रहे है। पत्नी स्तुति ने कल फेसबुक पर एक पोस्ट डाली। उन्होंने लिखा कि वह दिन दूर नहीं, जब बैंक होम, कार और बिजनेस लोन की तरह पेट्रोल-डीजल भी ईएमआइ पर उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने पोस्ट में वैश्विक हालात और महंगाई के असर का भी जिक्र किया। इसके साथ ऑयल वॉर, पेट्रोल डीजल और डॉलर हैशटैग भी इस्तेमाल किए।

जैसे ही पोस्ट वायरल हुई वैसे ही भाजपा की राजनीति में बवाल हो गया। गौरतलब है कि कल नौ दिन में तीसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ी है। कांग्रेस मामले को मुद्दा ना बना पाए तथा जनता में बवाल ना हो इसको लेकर पार्टी पूरी ताकत से जुटी हुई है। ऐसे में अपनी ही पार्टी के सांसद की पत्नी के वे बयान से संगठन नेता सकते में हैं। बता दें कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद के प्रबल दावेदारों में से एक वीडी शर्मा भी हैं। वे संगठन में नहीं जाते हैं तो मोदी सरकार में मंत्री भी बन सकते हैं। ऐसी स्थिति में पत्नी के बयान को आत्मघाती भी माना जा रहा है।

पहले भी कर चुकी है विवादित पोस्ट

वीडी शर्मा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए पत्नी स्तुति ने ट्वीट पर भाजपा संगठन के एक महत्वपूर्ण वरिष्ठ नेता की तरफ इशारा करते हुए एक पोस्ट डाली थी। जैसी ही पोस्ट हुई वैसे ही भाजपा की राजनीति में बवाल मच गया। हालांकि ये पोस्ट की उम्र ज्यादा मिनट नहीं रही। कुछ ही देर में उसे हटा दिया गया लेकिन कुछ राजनीतिज्ञों ने पोस्ट को सबूत के तौर पर रख लिया था।

ये भी पढ़ें

‘कोर्ट में खड़े होकर हंस रहा था समर्थ’, ट्विशा शर्मा मामले में भाई ने किया खुलासा
Published on:
24 May 2026 03:16 pm
Also Read
View All