इंदौर

साले की शादी में जीजा की हत्या

कानपुर में नाचने को लेकर हुआ विवाद, इंदौर आते वक्त मौत

less than 1 minute read
Apr 19, 2023
murder_1.jpg
Chhattisgarh Crime News

इंदौर। कानपुर में इंदौर के एक युवक की हत्या हो गई। वह अपनी साले की शादी में कानपुर गया था। शादी के दौरान नाचने की बात को लेकर आरोपियों से उसका विवाद हो गया। इस पर आरोपियों ने हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजन स्थानीय अस्पताल और फिर एमवायएच लेकर आए, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
दीपक पिता राजाबाबू (26) निवासी गणेश धाम कॉलोनी को कल मृत अवस्था में बड़े अस्पताल लाया गया। पिता ने बताया कि वह निजी कंपनी में काम करता था। दीपक के साले मनोज की 14 अप्रैल को शादी थी। वह शादी में गोविंद कॉलोनी कानपुर गया था। उन्हें खबर लगी कि वह घायल हो गया है। उसे इंदौर लेकर आ रहे हैं। इस पर वह एमवायएच पहुंचे तो पता चला कि दीपक की मौत हो गई है। साथ आए लोगों ने बताया कि 16 को मनोज के यहां पर आशीर्वाद समारोह था। इस दौरान डीजे पर नाचने की बात को लेकर उसका आरोपियों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो नौबत मारपीट तक जा पहुंची। इस पर आरोपियों ने दीपक के सिर पर ईंट मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस पर उसे वहां के अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। इसी के चलते उसे इंदौर रेफर कर दिया गया, लेकिन यहां पर लाते हुए रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस मामले में कानपुर में पुलिस को शिकायत दर्ज करवा चुके हैं। अब इंदौर पुलिस दीपक का पोस्टमार्टम कराकर डायरी कानपुर भेजगी। स्थानीय पुलिस अब हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई करेगी।

Published on:
19 Apr 2023 10:51 am