इंदौर

Indore Crime: 7 लीवर वाली हाईटेक तिजोरी भी नहीं बचा पाई करोड़ों के जेवर, इंदौर में बिजनेसमैन के घर बड़ी चोरी

Jewellery Theft Case: बिजनेसमैन के घर डेढ़ करोड़ से ज्यादा की चोरी, हाईटेक तिजोरी में रखे 1 किलो 340 ग्राम सोने और हीरे के जेवरात हुए चोरी।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 7:12 PM IST
Indore Jewellery Theft Case
businessman house theft 1.57 crore gold diamond jewellery, बिजनेसमैन के इसी घर में हुई चोरी (Source-Patrika)

Indore Jewellery Theft Case: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के पॉश इलाके में रहने वाले बड़े बिजनेसमैन के घर बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। वाईएन रोड पर रहने वाले बिजनेसमैन के घर में हाईटेक तिजोरी में रखे 1.57 करोड़ रुपये के जेवरात चोरी हो गए हैं। बिजनेसमैन ने जेवरात चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी हुए जेवरातों में 1 किलो 340 ग्राम सोने के जेवरात और हीरे के जेवरात शामिल हैं।

ये जेवरात हुए चोरी (Source-Patrika)

तिजोरी खोली तो गायब थे जेवरात

शहर के तुकोगंज थाना इलाके के वाईएन रोड पर रहने वाले बिजनेसमैन राजेश जैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वो गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर और सप्लायर्स हैं। शुक्रवार दोपहर को जब उनकी पत्नी ने घर में रखी तिजोरी को खोला तो उसमें से कई कीमती सोने और हीरे के जेवरात गायब थे। जबकि छोटे जेवरात तिजोरी में रखे हुए थे। जब पत्नी ने अच्छे से देखा तो पाया कि सोने के 10 और हीरे का एक जेवरात गायब हैं जिनकी कीमत करीब 1.57 करोड़ रुपये है। वीआई इलाके में बने बंगले में हुई इस बड़ी चोरी की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

चोरी की जानकारी देते बिजनेसमैन राजेश जैन (Source-Patrika)

हाईटेक तिजोरी में रखे थे जेवरात

बिजनेसमैन राजेश जैन के मुताबिक उनके घर में जो तिजोरी है वो काफी हाइटेक है और 7 लीवर वाली है। धनतेरस से पहले पत्नी ने अपने सारे जेवरात तिजोरी में रखे थे। क्योंकि तिजोरी में रखे दूसरे छोटे जेवरात चोरी नहीं हुए हैं इसलिए आशंका है कि किसी ने प्लानिंग के तहत सिर्फ बड़े और कीमती जेवरात ही चुराए हैं। घर में काम करने वाले स्टाफ के साथ ही आने-जाने वाले लोगों पर भी चोरी करने का शक है। पुलिस ने बिजनेसमैन राजेश जैन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
28 Nov 2026, 7:12 PM IST
Published on: