इंदौर

इंदौर में पुरानी कार खरीदना हुआ महंगा, अब नामांतरण पर देना होगा अतिरिक्त टैक्स

RTO Vehicle Transfer: पुरानी गाड़ी खरीदने पर अब आरटीओ में नाम ट्रांसफर के लिए नई गाड़ी के रोड टैक्स का 10 प्रतिशत चुकाना होगा। इससे आम खरीदारों पर हजारों रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है।
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2026, 5:48 PM IST
गाड़ी ट्रांसफर, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)
गाड़ी ट्रांसफर, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

Indore news: आम आदमी को अब पुरानी गाड़ी खरीदने की भी बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। इसकी वजह सिर्फ गाड़ी का मूल्य नहीं, बल्कि आरटीओ में नाम ट्रांसफर की फीस है। पहले तीन हजार रुपए में काम हो जाता था, लेकिन नए नियमों के हिसाब से खरीदने वाले को नई गाड़ी खरीदते समय चुकाए गए रोड टैक्स का 10 फीसदी चुकाना होगा। इससे टैक्स हजारों रुपए में आ रहा है जो सीधे आम आदमी को चुकाना है। सरकार के इस फैसले से उस आम आदमी को सीधा फर्क पड़ रहा है जो पुरानी कार खरीदकर अपने और परिवार के सपने को पूरा करने की कोशिश कर रहा है।

पुराने वाहनों पर ग्रीन टैक्स का भी बोझ

आरटीओ अधिकारी प्रदीप शर्मा के अनुसार नई गाड़ी खरीदने पर रजिस्ट्रेशन के समय रोड टैक्स जमा करना होता है। वहीं पुराने वाहन का स्वामित्व बदलने पर भी निर्धारित प्रावधानों के तहत अतिरिक्त फीस देनी पड़ रही है। इसके अलावा अधिक पुराने हो चुके वाहनों पर ग्रीन टैक्स भी लगाया जा रहा है। यह कमर्शियल और नॉन कमर्शियल दोनों श्रेणी के वाहनों पर लागू होता है।

रोज बिकती हैं 300 पुरानी कारें

500 से ज्यादा दोपहिया वाहन इंदौर में सेकंड हैंड वाहनों का बड़ा बाजार है। यहां रोजाना करीब 300 पुरानी कारों की खरीद-बिक्री होती है। इनमें दूसरे राज्यों से लाकर बेची जाने वाली कारें भी शामिल हैं, हालांकि इनकी संख्या अपेक्षाकृत कम रहती है। वहीं दोपहिया वाहनों का बाजार भी काफी बड़ा है। शहर में रोजाना 500 से ज्यादा पुराने दोपहिया वाहन बिकते हैं। ऐसे में नामांतरण पर अतिरिक्त टैक्स और फीस का असर बड़ी संख्या में खरीदारों और विक्रेताओं पर पड़ सकता है।

इसे ऐसे समझिए…

किसी कार के पहली बार रजिस्ट्रेशन के समय मालिक ने 50 हजार रुपए रोड टैक्स जमा किया था। अब वही कार जब दूसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर होगी तो खरीदार को करीब 5 हजार रुपए अतिरिक्त चुकाने पड़ सकते हैं। वाहन जितना महंगा और उस पर पहले जमा रोड टैक्स जितना अधिक होगा, नामांतरण के समय खर्च भी उतना ही बढ़ सकता है। ऐसे में कम बजट में पुरानी कार खरीदने वालों के लिए सौदा महंगा साबित हो रहा है।

लग्जरी कारों का गणित भी बिगड़ेगा

इस बदलाव का सबसे बड़ा असर दिल्ली और दूसरे प्रदेशों से लग्जरी गाडिय़ां खरीदकर मध्यप्रदेश में बेचने वाले कारोबारियों पर पड़ सकता है। दिल्ली में 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध के चलते वहां से पुरानी लग्जरी कारें दूसरे राज्यों में लाकर बेचने का कारोबार बढ़ा है। 50-60 लाख से लेकर एक करोड़ रुपए तक की महंगी कारें दिल्ली में अपेक्षाकृत कम कीमत पर मिल जाती हैं। एजेंट इन्हें खरीदकर मध्यप्रदेश में री-रजिस्ट्रेशन और नई सीरीज का नंबर मिलने के बाद बेचते हैं। अब इन गाडिय़ों पर भी कीमत के अनुपात में अतिरिक्त टैक्स का बोझ बढऩे से कारोबारियों का मुनाफा प्रभावित हो सकता है। महंगी कारों के खरीदारों को भी नामांतरण के समय बड़ी रकम चुकानी पड़ सकती है। यानी अब पुरानी लग्जरी कार का सौदा करने से पहले सिर्फ उसकी कंडीशन और कीमत नहीं, बल्कि आरटीओ में होने वाले खर्च का हिसाब लगाना भी जरूरी होगा।

Updated on:
12 Nov 2026, 5:48 PM IST
Published on: