इंदौर

मध्य प्रदेश के इस शहर को केबल कार की सौगात, ट्राफिक व्यवस्था सुधारने के लिये सीएम शिवराज ने दी सहमति

इंदौर शहर के व्यस्ततम इलाकों में जल्द दौड़ेगी केबल कार।

2 min read
मध्य प्रदेश के इस शहर को केबल कार की सौगात, ट्राफिक व्यवस्था सुधारने के लिये सीएम शिवराज ने दी सहमति

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर ट्राफिक व्यवस्था दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है। ऐसे में शहर के व्यस्ततम इलाकों में केबल कार चलाने की व्यवस्था की जा रही है। इस संबंध में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के व्यस्ततम इलाकों में रोपवे केबल कार चलाए जाने की स्वीकृति दे दी है।


सीएम शिवराज ने लगाई मुहर

सीएम शिवराज ने कहा कि, इंदौर शहर में लगातार ट्राफिक बढ़ रहा है। इसकी व्यवस्थाओं में अभी से सुधार किया जाना जरूरी है। इंदौर में बढ़ते ट्राफिक को सुगम बनाने व्यस्ततम क्षेत्रो में केबल कार चलाने की सहमति दी जा चुकी है, जल्द ही शहर के लोग केबल कार पर सफर कर सकेंगे।


इंदौर कलेक्टर ने पेश किया था रोडमेप

आपको बता दें कि, शहर में केबल कार चलाने का निर्णय शहर की ट्राफिक व्यवस्था को भविष्य के लिये सुगम बनाने के लिये लिया गया है। जानकारों की मानें तो, केबल कार शहर के ट्राफिक को कंट्रोल रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यही नहीं शहर में केबल कार चलाने वाला इंदौर प्रदेश का पहला शहर बन जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने योजना में आगे बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिये हैं। कलेक्टर मनीष सिंह ने इंदौर के विकास के लिए प्रगति रोडमैप का प्रस्तुतिकरण दिया था।


वन विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर - video

Updated on:
06 Jan 2021 05:28 pm
Published on:
06 Jan 2021 02:48 pm
Also Read
View All