27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पशुओं में दूध बढ़ाने के लिए दी जाती है ये दवा, धड़ल्ले से चल रहा है प्रतिबंधित दवा का अवैध कारोबार

पशुओं में दूध बढ़ाने की दवा का अवैध जखीरा जब्त।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Jan 2021, 7:33 PM IST

news

पशुओं में दूध बढ़ाने के लिए दी जाती है ये दवा, धड़ल्ले से चल रहा है प्रतिबंधित दवा का अवैध कारोबार

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर में दुधारू पशुओं में दूध की मात्रा बढ़ाने वाले कुछ दवा विक्रेता अवैध रूप से प्रतिबंधित दवाओं का विक्रय कर रहे हैं। मामले की जानकारी लगते ही खाद्य और औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने संदिग्ध दवा विक्रेताओं के यहां छापामारी शुरु कर दी है। इसी सिलसिले में शहर के कनाड़िया रोड पर बिचौली हप्सी में एक व्यक्ति के पास से प्रतिबंधित दवा ऑक्सीटोसिन के 500 इंजेक्शन जब्त किए गए हैं। टीम द्वारा महेश शर्मा नामक व्यक्ति को भी इन इंजेक्शनों के साथ दबोचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक बाजार में इन इंजेक्शनों की सप्लाई करने वाला था। फिलहा, पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरु कर दी है।

पढ़ें ये खास खबर- MP में जल्द 50% तक बढ़ सकता है यात्री बसों का किराया, सफर के लिये चुकाने होंगे इतने रुपये


प्रयोगशाला में जांच के बाद दर्ज होगा मामला

एफडीए की ओर से ड्रग इंस्पेक्टरों और कनाड़िया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर के मुताबिक, प्रकरण में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी से कस्टडी आर्डर लेकर आगे की कार्रवाई करेगी। साथ ही, इस दवाई के नमूने जांच के लिए केंद्रीय दवा प्रयोगशाला को कोलकाता भेजे जाएंगे। केंद्रीय प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने पर न्यायालय में प्रकरण दर्ज किया जाएगा। बताया जाता है कि महेश बाइक पर रखकर उज्जैन से ये इंजेक्शन लेकर आ रहा था।

पढ़ें ये खास खबर- कृषि कानूनों का बढ़ता विरोध, दिल्ली के किसान आंदोलन से जुड़ने बड़ी संख्या में जा रहे किसान


पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक ने बताया कि, उज्जैन सो वो जिस दवा विक्रेता से इंजेक्शन लेकर आया था, उसने केवल इतना ही बताया था कि इंदौर में कनाड़िया रोड पर जाना है। वहां कोई लेने आएगा, लेकिन इससे पहले ही पुलिस और एफडीए की टीम द्वारा उसे पकड़ लिया गया।कार्रवाई में ड्रग इंस्पेक्टर योगेश गुप्ता, अलकेश यादव, लोकेश गुप्ता और शोभित तिवारी सहित पुलिस बल शामिल था। इंजेक्शन अलग-अलग पैकेट में प्लास्टिक की बोरियों में रखे हुए थे।

पढ़ें ये खास खबर- कृषि कानूनों में सुधार को लेकर बैठक में बोले पूर्व मंत्री-'सिंधिया देश के सबसे बड़े भू-माफिया'


सोमवार से शुरु होगी कार्रवाई

इंजेक्शन की शीशियों पर एल्युमिनियम की कैप लगी हुई है और इस पर कोई लेबल भी नहीं है। शर्मा खुद को आगर मालवा के किसी गांव का निवासी बता रहा है। एफडीए की टीम ने माल जब्त करके अपने कार्यालय में रखा है। सोमवार को न्यायालय से अनुमति लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।