27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कृषि कानूनों का बढ़ता विरोध, दिल्ली के किसान आंदोलन से जुड़ने बड़ी संख्या में जा रहे किसान

रविवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के सिवनी जिले के पदाधिकारी भी दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिये बड़ी संख्या में किसानों के साथ रवाना हो गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिवनी

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Jan 2021, 5:30 PM IST

news

कृषि कानूनों का बढ़ता विरोध, दिल्ली के किसान आंदोलन से जुड़ने बड़ी संख्या में जा रहे किसान

सिवनी/ देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन की आग धीरे धीरे देशभर में फैसलने लगी है। इसी कड़ी में रविवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के सिवनी जिले के पदाधिकारी भी दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिये बड़ी संख्या में किसानों के साथ रवाना हो गए हैं।

पढ़ें ये खास खबर- कृषि कानूनों में सुधार को लेकर बैठक में बोले पूर्व मंत्री-'सिंधिया देश के सबसे बड़े भू-माफिया'

देखें खबर से संबंधित वीडियो...

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के ये सदस्य मुख्य रूप से हो रहे आंदोलन में शामिल

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के जिला सदस्यों में रविवार को दिल्ली में चल रहे आंदोसन को समर्थन देने के लिये सिवनी से जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर, रामा शंकर पटेल, राजेश सोलंकी, रवि ठाकुर, मुन्ना लाल जी विश्वकर्मा, पलारी प्रदीप, पप्पू पटेल खमरिया, धन सिंह ठाकुर, प्रशांत ठाकुर, अब्दुर्रहमान जवी दुल्ला खान, सुख तारा और किसान अपने अपने साधनों से जत्थे में आज सुबह 7 बजे दिल्ली आंदोलन में शामिल होने के लिये रवाना हो गए हैं।

पढ़ें ये खास खबर- शिक्षक के घर पढ़ने गई छात्रा की मौत, गुस्साई भीड़ ने किया थाने पर पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज


कृषि कानूनों के विरोध में किसान कर रहे आंदोलन

आपको बता दें कि, केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गए कृषि कानून के विरोध में देश के कई किसान विरोध में हैं। इसीतर्ज पर राजधानी दिल्ली के नजदीक हजारों की संख्या में किसान आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन को देश के कई किसानों का समर्थन मिल चुका है। इसी कड़ी में रविवार को सिवनी जिला भी अपनी अहम भूमिका और उपस्थिति दर्ज कराने के लिये दिल्ली रवाना हो गया है।