इंदौर

चटपटे गरमागरम व्यंजन देखकर ललचाए मुख्यमंत्री, मंत्रियों संग उठाया लुत्फ

CM Mohan Yadav ate Garadu - ऐसे चटपटे व्यंजन देखकर भला किसके मुंह में पानी नहीं आएगा! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर के विश्वप्रसिद्ध सराफा बाजार पहुंचे तो भुट्टे का किस, गराडू, दही बड़ा आदि देखकर ललचा उठे।
2 min read
• •
Updated: 20 May 2025, 2:51 PM IST
CM Mohan Yadav ate Garadu in Sarafa Bazar Indore
CM Mohan Yadav in Sarafa Bazar

CM Mohan Yadav ate Garadu - ऐसे चटपटे व्यंजन देखकर भला किसके मुंह में पानी नहीं आएगा! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर के विश्वप्रसिद्ध सराफा बाजार पहुंचे तो भुट्टे का किस, गराडू, दही बड़ा आदि देखकर ललचा उठे। उन्होंने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ इन व्यंजनों का भरपूर लुत्फ उठाया। सीएम सोमवार देर रात सराफा बाजार पहुंचे थे और अपने मंत्रियों के साथ यहां के चटपटे व्यंजनों का स्वाद लिया। सराफा बाजार में पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ उठाने का वीडियो अपने एक्स हेंडल पर भी शेयर किया। सीएम डॉ. मोहन यादव बाजार में घूमे और आमजनों, व्यापारियों से बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने इंदौर के स्वाद के साथ ही सफाई व्यवस्था की भी तारीफ की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रात करीब 11.15 बजे अपने काफिले के साथ सराफा बाजार पहुंचे। उन्हें देखते ही दुकानदार और युवा आगे आए और मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम ने बाजार में घूमकर लोगों से बातचीत की।

सीएम मोहन यादव ने पानीपुरी भी खाई और कुल्फी का भी स्वाद लिया

सराफा बाजार में जगह जगह चटपटे गरमागरम व्यंजन बनते देखकर सीएम मोहन यादव खुद को रोक नहीं सके। उन्होंने भुट्टे का कीस खाया, गराडू और दही बड़े का लुत्फ भी उठाया। सीएम मोहन यादव ने पानीपुरी भी खाई और कुल्फी का भी स्वाद लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने इंदौरी कुल्हड़ की चाय भी पी।

सीएम मोहन यादव के साथ वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, गोविंद सिंह राजपूत सहित प्रदेश मंत्रिमंडल के कई सहयोगी भी यहां पहुंचे थे। मंत्रियों में किसी ने पोहे खाए तो किसी ने भुट्टे का कीस का स्वाद लिया। गराडू और रबड़ी-जलेबी जैसे पारंपरिक व्यंजनों का भी आनंद लिया।

सराफा बाजार न सिर्फ स्वाद का केंद्र, बल्कि इंदौर की पहचान भी है

स्थानीय दुकानदारों और आमजनों से बातचीत करते हुए सीएम मोहन यादव ने इंदौर की व्यंजन संस्कृति और स्वच्छता की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सराफा बाजार न सिर्फ स्वाद का केंद्र है, बल्कि इंदौर की पहचान भी है। मुख्यमंत्री ने इंदौर की सफाई और व्यंजन संस्कृति को पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए व्यापारियों से साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।

Updated on:
20 May 2025, 2:51 PM IST
Published on: