CM Mohan Yadav Big Announcement: एमपी के लाखों किसानों के कल्याण का वर्ष शुरू हो गया है। सीएम मोहन यादव ने किसानों को डबल ट्रिपल खुशियां देने का एलान जो कर दिया है... पढ़ें सीएम का वो रोड मैप जिसने जीता किसानों का मन...
CM Mohan Yadav Big Announcement: कृषि वर्ष 2026 में किसानों की कई समस्याएं सरकार जड़ से खत्म करने के दावे कर रही है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने जंबूरी मैदान में किसान सम्मेलन में इसका रोडमैप पेश किया। अब सोयाबीन के बाद सरसों फसल को भी भावांतर योजना में लाया जाएगा। समर्थन मूल्य पर उड़द और मूंगफली खरीदी होगी। इन पर बोनस मिलेगा।
एमपी के किसानों को फूडप्रोसेसिंग यूनिट लगाने में शासन मदद देगा। इस पर सब्सिडी भी मिलेगी। अलग से फूड प्रोसेसिंग पार्क भी बनाए जाएंगे। डिंडौरी में श्रीअन्न अनुसंधान केंद्र खुलेगा। कृषि विभाग के खाली पदों को भी भरा जाएगा। दावा है, खाद के लिए किसानों को कतार में नहीं लगना होगा। यह ऑन डिमांड मिलेगी। इसके लिए ई-विकास, वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान प्रणाली ऐप लॉन्च की गई।
1. MP इकलौता राज्य, खेती का रकबा 2.50 लाख हेक्टेयर बढ़ा
2. जो किसान कीटनाशक से पैदा होने वाली मूंग की जगह उड़द व मूंगफली की खेती करेंगे, उन फसलों को समर्थन मूल्य पर खरीदने केंद्र को पत्र लिखेंगे।
3. तीन नदी जोड़ो परियोजना से 25 जिलों में 16 लाख हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी।
4. बीज परीक्षण लैब मजबूत करेंगे। मंडियां होंगी मॉडर्न।
5. माइक्रो इरीगेशन का क्षेत्र बढ़ेगा।
6. फसल नुकसान का मॉडर्न तकनीक से सर्वे को तहसील स्तर पर मौसम विज्ञान केंद्र, पंचायत स्तर पर वर्षामापी यंत्र।
7. प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा से कहा, आप प्रदेशभर में सम्मेलन करें, वहां किसानों को देंगे 30 हजार सोलर पंप का लाभ।