इंदौर

‘राहुल गांधी आए, स्वागत है…लेकिन पहले माफी मांगे’, CM मोहन यादव का ‘छात्रों की गूंज’ पर कटाक्ष

Chhatron Ki Goonj: 19 सितंबर को 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इंदौर आ रहे है। उनके इस कार्यक्रम पर सूबे के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटाक्ष किया है।
2 min read
Sep 06, 2026
cm mohan yadav sarcasm on chhatron ki goonj rahul gandhi
Chhatron Ki Goonj: सीएम ने राहुल गांधी और उनके छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर कटाक्ष (फोटो सोर्स- Dr. Mohan Yadav and INC India X Handle)

CM Mohan Yadav on Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष है, मप्र और इंदौर आ रहे हैं तो उनका स्वागत है, लेकिन कांग्रेस के अतीत में युवाओं के साथ जो अन्याय हुआ उसके लिए माफी मांगें। शनिवार को इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने 19 सितंबर को इंदौर में हो रहे छात्रों की गूंज आयोजन पर कटाक्ष किया। उनके साथ भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव मौजूद थे।

42 साल तक प्रदेश में जैसी सरकार चलाई, उसकी माफी मांगे- सीएम मोहन यादव

सीएम ने कहा कि आंकड़े उठाकर देखें तो वर्ष 1956 से 2003 तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रहीं। ऐसे में युवाओं और महिलाओं की स्थिति को लेकर कांग्रेस को भी अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए कि उनकी हालत क्या थी। कांग्रेस के बोलने और करने में अंतर है। कांग्रेस के शासनकाल में युवाओं को प्रताडि़त होना पड़ा। तीन बार से राहुल गांधी (Rahul Gandhi), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीत को रोक नहीं पा रहे हैं। अपने अंर्तमन में देखें कि कहां कमियां हो रही हैं। कांग्रेस के शासनकाल में मप्र में बिजली की उपलब्धता बेहद कम थी।

भाजपा सरकार में बढ़ा बिजली का उत्पादन

सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार में बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बिजली उत्पादन लगातार बढ़ाया गया। क्षमता 5 हजार मेगावाट से बढ़ाकर 25 हजार मेगावाट तक पहुंचाई गई है। केवल ढाई साल के हमारे कार्यकाल में ही 31 हजार मेगावाट तक क्षमती बढ़ी है। सीएम ने आगे कहा, 55 साल में प्रति व्यक्ति आय केवल 11700 रुपए थी, लेकिन आज 1 लाख 59 हजार प्रति व्यक्ति आय हो गई है।

दुबई के लिए रवाना होंगे सीएम मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को दुबई के लिए दिल्ली से उड़ान भरेंगे। वे दुबई में एआइएम कांग्रेस में सहभागिता करेंगे। यहां एक जिला-एक उत्पाद के स्टॉल का उद्घाटन करेंगे। साथ ही संयुक्त अरब अमीरात में भारत के राजदूत डॉ. दीपक मित्तल और दुबई के महावाणिज्य दूत डॉ. ई विष्णु वर्धन रेड्डी से मुलाकात कर द्विपक्षीय आर्थिक एवं निवेश संबंधों से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। वे अरब संसद के अध्यक्ष मोहम्मद अहमद अल यम्माही के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। साथ ही जनवरी में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित करेंगे। सीएम के साथ 4 आइएएस समेत उद्योग विभाग के अफसरों का दल भी जाएगा। इसमें एसीएस नीरज मंडलोई, उद्योग निगम के एमडी चंद्रमौली शुक्ला, निवेश प्रोत्साहन विभाग के सचिव जॉन किंग्सली, जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह भी जाएंगे।

19 सितंबर को इंदौर में होगा 'छात्रों की गूंज'

बता दें कि, 19 सितंबर को इंदौर के भारत जोड़ो मैदान में नेता विपक्ष राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम होने जा रहा है। कार्यक्रम के लिए एमपी कांग्रेस के बड़े नेताओं सहित युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारयों ने मैदान संभाल लिया है। कांग्रेस इंदौर में स्थित कॉलेजों में जाकर युवाओं को जोड़ रही है। इंदौर में राहुल गांधी की टीम ब्लॉक लेवल तक के जेन-जी बच्चों के साथ संवाद करने वाले है। `

Updated on:
06 Sept 2026 08:46 am
Published on:
06 Sept 2026 08:45 am