इंदौर

कांग्रेस में गुटबाजी! ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ कार्यक्रम में नहीं आए जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ता करते रहे इंतजार

MP News: कांग्रेस ने 'वोट चोर गद्दी छोड़' हस्ताक्षर अभियान का समापन किया। नाराज कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति पर असंतोष जताया, जबकि नेताओं ने मोदी सरकार पर जनता शोषण का आरोप लगाया।
less than 1 minute read
Oct 16, 2025
congress district president Vote Chor Gaddi Chhod program manpur mp news
congress district president Vote Chor Gaddi Chhod program manpur (फोटो- सोशल मीडिया)

Vote Chor Gaddi Chhod program: कांग्रेस के मोदी सरकार के खिलाफ चलाए जा रहे वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का बुधवार को इंदौर के मानपुर में समापन हुआ। यहां अंतिम दिन कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े (congress district president vipin wankhede) के आगमन को लेकर सुबह से ही चर्चाएं चल रही थी। कार्यकर्ता दिनभर वानखेड़े का इंतजार करते दिखे। शाम 6 बजे तक वानखेड़े नहीं पहुंचे तो स्थानीय कार्यकर्ताओं ने ही कार्यकम शुरु किया। (mp news)

पार्टी पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि किस तरह मोदी सरकार वोट की चोरी कर जनता का शोषण कर रही है। कांग्रेस और जनता अब प्रधानमंत्री मोदी को जवाब देकर गद्दी छुड़वाएगी। कांग्रेस द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर जाकर सरकार के अत्याचार और जनता की परेशानियों के बारे में बताया।

बुधवार को गांधी बस स्टैंड पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समापन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता जीतू ठाकुर, शक्ति सिंह गोयल, विजेंद्र सिंह चौहान, लोकेश जाट, सुमित पटेल, नगर सेवादल अध्यक्ष आशीष जैन, लोकेश जाट, धर्मेंद्र बिरथरे आदि मौजूद रहे।

ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति से नाराज कार्यकर्ताओं ने बनाई दूरी

अभियान के लिए मानपुर ब्लॉक का प्रभारी पूर्व नप उपाध्यक्ष मनमोहन गुणावद को बनाया गया था। यह नियुक्ति जिलाध्यक्ष वानखेड़े ने की। जिसे लेकर कुछ स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी बनी हुई थी। बुधवार को समापन पर नाराज कार्यकर्ताओं ने कार्यकम से दूरी बनाए रखी। सूत्रों के अनुसार कुछ कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के सामने नाराजगी व्यक्त करना चाहते थे। वहीं कुछ कार्यकर्ता प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी से फोन पर चर्चा कर नाराजगी जता चुके हैं। (mp news)

Published on:
16 Oct 2025 01:15 pm